होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

कान्हा टाइगर रिजर्व में 1 वयस्क बाघ और दो शावकों के शव मिलने से पार्क प्रबंधन में हड़कंप

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में दो अलग-अलग स्थानों पर एक वयस्क बाघ और दो शावकों के शव ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में दो अलग-अलग स्थानों पर एक वयस्क बाघ और दो शावकों के शव मिलने से जंगल और पर्यावरण प्रेमियों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, वयस्क बाघ का शव मुक्की रेंज में बरामद हुआ, जबकि लगभग दो महीने की दो मादा शावक कान्हा रेंज में मृत पाई गईं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, शावकों की मौत किसी बड़े जानवर संभवतः बाघ के हमले से हुई. वयस्क बाघ की मौत टेरिटोरियल फाइट में होने का अनुमान है. उसका पोस्टमॉर्टम आज यानी शुक्रवार को होगा.

नए पर्यटन सीजन के दूसरे दिन सामने आई इस घटना से पार्क प्रबंधन सकते में है. जानकारी के मुताबिक, कान्हा रेंज में एक से दो माह की दो मादा शावकों को नर बाघ द्वारा मारे जाने की आशंका है, जबकि मुक्की रेंज के मवाला क्षेत्र में लगभग 10 वर्षीय नर बाघ की मौत दूसरे नर बाघ के साथ संघर्ष में होने की बात कही जा रही है.

प्रोटोकॉल के तहत होगा अंतिम संस्कार

कान्हा के हाथी गश्ती दल ने दोनों मामलों की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी. खबर मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे. दोनों शावकों के शव बरामद कर एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वयस्क बाघ का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद होगा. कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ने घटना की पुष्टि की. पार्क प्रबंधन शुक्रवार को आधिकारिक जानकारी दे सकता है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram