होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

पन्ना: नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर दिनदहाड़े कातिलाना हमला, कनपटी में लगी गोली; हालत गंभीर, भोपाल एयरलिफ्ट

सतना/पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के ...

विज्ञापन

Updated on:

| सतना टाइम्स

सतना/पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के पति और भाजपा नेता ललित गुप्ता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार हमलावर ने राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर शरीफ ढाबे के पास गोली चला दी, जिससे ललित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

कनपटी और हाथ में लगी गोली

जानकारी के अनुसार, ललित गुप्ता पन्ना रोड पर स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर काम देख रहे थे, तभी एक बाइक सवार युवक वहाँ पहुँचा और पिस्टल से दो राउंड फायर कर दिए। गोली ललित गुप्ता की कनपटी और हाथ में लगी है।बताया जा रहा है कि गोली लगने के बावजूद ललित गुप्ता ने साहस दिखाते हुए हमलावर से मुकाबला किया और उसकी पिस्टल छीन ली, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भोपाल किया एयरलिफ्ट

गंभीर रूप से लहूलुहान ललित गुप्ता को तत्काल देवेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उन्हें सतना के बिड़ला अस्पताल रेफर किया गया। सीटी स्कैन के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल एयरलिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।सतना से एयर एंबुलेंस की सुविधा न होने के कारण, प्रशासन ने बिरला अस्पताल से रीवा एयरपोर्ट तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के ज़रिए इलाज के लिए भोपाल रवाना किया गया।

हमलावर की हुई पहचान, प्लंबर बनकर रुका था लॉज में

पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है और हमलावर की पहचान भी कर ली है। पुलिस को मौके से एक लॉज में रुकावट की जानकारी मिली। लॉज से मिले आधार कार्ड के आधार पर आरोपी की पहचान छतरपुर जिले के विक्रमपुर निवासी आकाश साहू के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से देवेंद्रनगर के प्रिंसी लॉज में खुद को प्लंबर बताकर रुका हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

इस बीच, घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी अस्पताल पहुँचे, वहीं खजुराहो सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वीडियो कॉल के ज़रिए घायल ललित गुप्ता का हालचाल जाना।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram