होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

खंडवा और उज्जैन हादसों से MP में मातम, PM और CM ने किया मुआवजे का ऐलान

खंडवा/उज्जैन: मध्य प्रदेश के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद रहा। राज्य में दो अलग-अलग हादसों में कई मासूमों की जान चली ...

विज्ञापन

Updated on:

| सतना टाइम्स

खंडवा/उज्जैन: मध्य प्रदेश के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद रहा। राज्य में दो अलग-अलग हादसों में कई मासूमों की जान चली गई। खंडवा में एक डैम में ट्रैक्टर पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि उज्जैन में भी इसी तरह के हादसे में 3 बच्चों ने नदी में डूबकर दम तोड़ दिया। इन दोहरी घटनाओं ने प्रदेश में शोक की लहर पैदा कर दी है।

PM और CM ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

खंडवा में हुए दर्दनाक हादसे पर देश और प्रदेश के तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक प्रकट किया है। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ₹4 लाख की राशि देने की घोषणा की है।

हादसे के बाद राजनीति गलियारों से भी हलचल तेज हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खंडवा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सरकार से ₹1 करोड़ के मुआवजे की मांग की। खबर है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव भी जल्द ही खंडवा के राजगढ़ गांव जा सकते हैं।

कैसे हुआ खंडवा हादसा?

हादसा गुरुवार को पंधाना क्षेत्र में हुआ, जब करीब 30-35 ग्रामीण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अर्दला डैम गए थे। डैम के बैकवाटर में अचानक ट्रॉली पलट गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई।

मृतको में 11 लोग शामिल

मृतकों में 11 लोग शामिल हैं: चंदा (8), आयुष (9), रेवसिंग (13), दिनेश (13), उर्मिला (15), शर्मिला (15), किरण (16), संगीता (16), आरती (18), गणेश (20) और पाटलीबाई (25)। इस हादसे में मरने वाले कई लोग आपस में रिश्तेदार थे। उर्मिला और किरण सगी बहनें थीं, जो अपनी मौसी पाटलीबाई के साथ गई थीं। वहीं, आरती और शर्मिला भी सगी बहनें थीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को खंडवा जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram