Stylus Pen के साथ Motorola ने लॉन्च किया धांसू फोन, Samsung Galaxy S24 Ultra को देगा टक्कर

Stylus Pen के साथ Motorola ने लॉन्च किया धांसू फोन, Samsung Galaxy S24 Ultra को देगा टक्कर
Photo credit by Google

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला तेजी से स्मार्टफोन बाजार में वापसी कर रही है। कंपनी ने पिछले एक साल में कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप मोटो के फैंस हैं और एक नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने एक और फोन को बाजार में उतार दिया है। मोटो के इस नए फोन का नाम Moto G Stylus 5G है।

Stylus Pen के साथ Motorola ने लॉन्च किया धांसू फोन, Samsung Galaxy S24 Ultra को देगा टक्कर
Photo credit by Google

मोटोरोला ने Moto G Stylus 5G को G सीरीज के अंतर्गत लॉन्च किया है। कंपनी ने फिलहाल अभी इसे अमेरिका के मार्केट में पेश किया है। हालांकि भारत में जिस तरह से मोटो की फैन फॉलोइंग है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है।

Moto G Stylus 5G में मिलेगा सैमसंग वाला फीचर

Moto G Stylus 5G की में कई सारे दमदार फीचर्स मिलते हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को Samsung Galaxy S24 Ultra की तरह Stylus Pen दिया गया है। मोटो का यह नया फोन सीधे सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 Ultra को को टक्कर देगा।

Moto G Stylus 5G में आप Stylus Pen की मदद से नोट्स लिख सकते हैं, फोटो एडिट कर सकते हैं, ड्राइंग बना सकते हैं और इसके अलावा भी कई सारे काम इससे कर सकते हैं। मोटो ने अमेरिकी मार्केट में इस फोन को 399.99 डॉलर पर लॉन्च किया है। भारतीय रुपयो में इसकी कीमत करीब 33,400 रुपये होती है। इसमें ग्राहकों को दो कलर ऑप्शन कैरेमल लाटे और स्कार्लेट वेव मिलते हैं।

Moto G Stylus 5G के फीचर्स 

Moto G Stylus 5G में कंपनी ने 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले दिया है। इसमें यूजर्स को 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए मोटो ने इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया है।



फोटोग्राफी के लिए Moto G Stylus 5G के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है जिसमें 1.8 का अपर्चर मिलता है। इसका सेकंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। अगर आप सेल्फी लवर्स हैं तो यह फोन खूब फाने वाला है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। Moto G Stylus 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here