होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Shahdol News :अमृत सरोवर में नहाते समय बेटी को बचाने उतरी मां, दोनों की डूबकर मौत

Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मां-बेटी की डूबने से मौत। (फाइल फोटो)

Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव के अमृत सरोवर तालाब में नहाते समय 10 वर्षीय बच्ची और उसकी मां की डूबने से मौत(death) हो गयी है। UP Lakhimpur 6 Friends Drowned While bathing in river Police station ...

घटना ऐसे हुई

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय आशिया खान ( ashiya khan ) और उसकी मां तरनूम खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आशिया अपनी मां और सहेलियों के साथ तालाब में नहा रही थी। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बेटी को बचाने के लिए मां तरनूम भी तालाब में उतरीं, लेकिन तैरना न आने के कारण वह भी पानी में डूब गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने निकाले शव

तालाब के बाहर मौजूद अन्य महिलाओं ने घटना देखी और शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक बचाव की कोशिश की गई, तब तक मां-बेटी की जान जा चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाले गए और पुलिस को सूचना दी गई।

तालाब का पानी बना हादसे का कारण

गोहपारू पुलिस के अनुसार, इस बार भारी बारिश के कारण अमृत सरोवर तालाब लबालब भरा हुआ है। गहराई अधिक होने और तैरना न जानने की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव में छाया मातम

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram