होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मैहर में प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने दोटूक कहा, “मैं मंत्री हूँ तो क्या जिम्मेदारी संभालने पतिदेव को भेज दूँ?”

Maihar Radha Singh News :मैहर जिले के पटेहरा वार्ड क्रमांक-4 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में शनिवार को नवीनीकृत आंगनवाड़ी (aagamwadi)केंद्र के ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Maihar Radha Singh News :मैहर जिले के पटेहरा वार्ड क्रमांक-4 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में शनिवार को नवीनीकृत आंगनवाड़ी (aagamwadi)केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प और चर्चा का विषय बन गया संवाद देखने को मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह(minister radha singh) ने अपने संबोधन के दौरान महिलाओं के नेतृत्व को लेकर मंच से हल्के-फुल्के अंदाज में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

मैहर में मंत्री राधा सिंह कार्यक्रम के दौरान दी नसीहत

अपने संबोधन की शुरुआत में मंत्री राधा सिंह ने मंचासीन जनप्रतिनिधियों का परिचय देना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी के पति संतोष सोनी की ओर इशारा करते हुए कहा, यहां उपस्थित नगर परिषद के…” तभी संतोष सोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, “कुछ और बोल दीजिए।” इतना सुनते ही मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि और कार्यक्रम में शामिल लोग हंस पड़े।

मंत्री राधा सिंह ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया,”क्योंकि हम सरपंच के पति को क्या बोलते हैं?” इस पर संतोष सोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आपको तो पूरा अनुभव है।” उनके इस जवाब पर एक बार फिर पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।

मंत्री ने कहा, हम (सरकार) तो महिलाओं को आगे तो लाना चाहती हैं। लेकिन फिर पीछे कर देते हैं। ये तो गड़बड़ है। कहा, हम भी मंत्री बने हैं तो अपने पतिदेव को यहां प्रभार के जिले में भेज दें। कहे कि जाओ भई वहां प्रभारी हम है लेकिन आप संभालो। संतोष सोनी की तरफ देखते हुए कहा कि ऐसा हमारी बहन के साथ मत करिए। सरकार ने उन्हें बाहर निकाला है तो उन्हें बाहर आने देना चाहिए।

मंत्री की यह टिप्पणी कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। उनके बयान को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और वास्तविक नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश माना जा रहा है।

इस दौरान मंच में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत सदस्य तारा विजय पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र बांगरे,कलेक्टर, एसपी,नगरपालिका अध्यक्ष पति संतोष सोनी, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram