भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और दिग्गज अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नए आदेश के अनुसार रतलाम जिले की कमान मिशा सिंह को सौंपी गई है। वहीं, भिंड कलेक्टर के पद पर रहे संजीन श्रीवास्तव को हटाकर उन्हें लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इसी तरह राजेश बाथम को वन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल आने वाले समय की प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सुस्त और विवादों में घिरे अफसरों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
👉 पूरी सूची में कौन-कौन बदले गए और किसको कौन-सी नई जिम्मेदारी मिली, इसकी जानकारी शासन ने आधिकारिक आदेश में जारी की है।













