होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

इंदौर जल त्रासदी: भागीरथपुरा में 21वीं मौत, जहरीले पानी ने महिला की किडनी की डैमेज; 4 मरीज अब भी वेंटिलेटर पर

इंदौर (मध्य प्रदेश):इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। फर्जी ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

इंदौर (मध्य प्रदेश):इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। फर्जी वाली गली की रहने वाली 49 वर्षीय सुनीता वर्मा ने एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस जल त्रासदी में मरने वालों की कुल संख्या 21 हो गई है।

INDore 21 maut

मल्टी ऑर्गन फेल्योर और किडनी इंफेक्शन का कहर

सुनीता वर्मा को 6 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने जांच में पाया कि दूषित पानी के सेवन से उनकी किडनी पूरी तरह डैमेज हो गई थी।

  • गंभीर हालत: वर्तमान में 45 मरीज अब भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

  • क्रिटिकल केयर: इनमें से 11 मरीज आईसीयू (ICU) में हैं और 4 बुजुर्ग मरीज पिछले एक सप्ताह से वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मरीजों में लिवर डैमेज और मल्टी ऑर्गन फेल्योर जैसी गंभीर जटिलताएं देखी जा रही हैं।

राहत के संकेत: नए मरीजों की संख्या में कमी

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में एक मामूली राहत यह देखी गई है कि क्षेत्र से आने वाले नए मरीजों की संख्या अब कम हो रही है।

एक्शन में प्रशासन: हाई लेवल मीटिंग और सख्त निर्देश

शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इंदौर के आला अफसरों के साथ आपात बैठक की।


इंदौर जल त्रासदी: एक नज़र में

श्रेणी संख्या / स्थिति
कुल मौतें 21
कुल प्रभावित (भर्ती) 414
वर्तमान में भर्ती 45
वेंटिलेटर पर 04
मुख्य कारण पाइपलाइन लीकेज से दूषित पानी की आपूर्ति

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram