होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

चीन और अमेरिका को पछाड़ भारत बनेगा नंबर-1: साइना नेहवाल ने सतना में दिया जीत का ‘महामंत्र’

सतना, मध्य प्रदेश: भारतीय बैडमिंटन की स्टार और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने खेलों में भारत के भविष्य को लेकर एक ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना, मध्य प्रदेश: भारतीय बैडमिंटन की स्टार और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने खेलों में भारत के भविष्य को लेकर एक बड़ा विजन साझा किया है। सतना में आयोजित ‘सांसद ट्रॉफी 2025’ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं साइना ने स्पष्ट कहा कि यदि भारत को ओलंपिक की पदक तालिका में चीन और अमेरिका जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ना है, तो हमें क्रिकेट जैसा वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर हर खेल को देना होगा।

saina nehwal

“सिर्फ क्रिकेट तक सीमित न रहे सुविधाएं”

स्टेडियम में मौजूद हजारों खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए साइना ने कहा, “देश में खेलों के प्रति सोच बदली है, लेकिन पदक तालिका में टॉप पर आने के लिए हमें अन्य खेलों के लिए भी वैसे ही विश्व स्तरीय स्टेडियम और सुविधाओं की जरूरत है जैसी क्रिकेट को मिलती हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी ओलंपिक खेलों में भारत नंबर-1 देश बनकर उभरेगा।

जब कोर्ट पर उतरीं ‘बैडमिंटन क्वीन’

भाषण के बाद साइना का खेल के प्रति उत्साह देखते ही बना। वे खुद को रोक नहीं पाईं और हाथ में रैकेट थामकर बैडमिंटन कोर्ट पर उतर गईं। उन्होंने स्थानीय उभरते खिलाड़ियों के साथ मैच खेला, जिसे देख पूरा दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम रोमांच से भर गया।

मां के संघर्ष को किया याद

अपने सफर पर बात करते हुए साइना भावुक भी हुईं। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मां (जो एक हाउसवाइफ थीं) का बड़ा हाथ है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करें और हार के समय उनका संबल बनें।

सांसद गणेश सिंह को बताया ‘नंबर-1 MP’

सतना में खेल सुविधाओं और 11 खेलों के इस महाकुंभ को देखकर साइना ने स्थानीय सांसद गणेश सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा:

“सतना में इतना शानदार स्पोर्ट्स कल्चर और कोच की सुविधा देखना सुखद है। गणेश सिंह जी ने यहाँ जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, वह आने वाली पीढ़ी को वर्ल्ड चैंपियन बनाएगा।”

सांसद ट्रॉफी 2025: एक नजर में

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram