होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

माफिया की कमर तोड़ने तक नहीं रुकेंगे IG गौरव राजपूत: ‘कफ सिरप’ के खिलाफ़ छेड़ी आर-पार की जंग!

सतना/रीवा रेंज। रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत ने विंध्य क्षेत्र में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का ऐलान ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना/रीवा रेंज। रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत ने विंध्य क्षेत्र में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का ऐलान करते हुए ड्रग माफिया पर ‘आर-पार की लड़ाई’ छेड़ने का संकल्प लिया है। सतना में हुई उच्च-स्तरीय बैठक में उन्होंने साफ़ कर दिया कि वे नशीली कफ सिरप ‘कोरेक्स’ के कारोबार को जड़ से खत्म करने और माफिया की ‘कमर तोड़ने’ तक नहीं रुकेंगे।

‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ की समीक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में आईजी गौरव राजपूत ने सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत की गई कार्रवाइयों का हिसाब लिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विंध्य क्षेत्र में नशे की बिक्री और तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस गंभीर मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

इस दौरान, सतना के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने अब तक की गई कार्रवाइयों का ब्यौरा देते हुए IG को इस नेटवर्क को पूरी तरह से समाप्त करने का आश्वासन दिया।

कौन हैं IG गौरव राजपूत?

आईजी गौरव सिंह राजपूत का जन्म विदिशा जिले में हुआ था और वे 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

  • सेवा की शुरुआत: उन्होंने मात्र 24 वर्ष की आयु में आईपीएस सेवा में प्रवेश किया।
  • सबसे कम उम्र के IG: 41 वर्ष की आयु में वे प्रदेश के दूसरे सबसे कम उम्र के आईजी बने।
  • कठोर अधिकारी की छवि: उन्होंने अनूपपुर, मंडला, देवास, मुरैना और कटनी जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने एक सख्त और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की पहचान बनाई।
  • पूर्व पद: SP से पदोन्नत होने के बाद, उन्होंने इंदौर में महिला अपराध के DIG, रतलाम में DIG, और CID में अपनी सेवाएँ दीं। इसके बाद उन्होंने गृह विभाग के सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाली थी।
  • वर्तमान पद: हाल ही में वे भोपाल में DIG सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें रीवा रेंज का IG नियुक्त किया गया है।

“माफियाओं को नहीं होने देंगे सक्सेसफुल”

आईजी गौरव राजपूत ने नशे के कारोबार पर बोलते हुए कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य ‘जीरो टॉलरेंस’ है। उन्होंने दृढ़ता से कहा, “हम इस पूरे क्षेत्र से कोरेक्स को समाप्त करके ही दम लेंगे। विंध्य की पावन धरा में कोई भी कोरेक्स नहीं बिकने देंगे। माफियाओं को भी सक्सेसफुल नहीं होने देंगे। बिल्कुल कमर तोड़कर रख देंगे।”

बैठक के बाद, IG गौरव राजपूत ने कोलगवां थाने का औचक निरीक्षण कर वहाँ के रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की।

 

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram