होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 3 की मौत, कई घायल

Chhindwara News: छिंदवाड़ा के झिरीघाट में सीमेंट से लदा ट्रक पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई घायल ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Chhindwara News: छिंदवाड़ा के झिरीघाट में सीमेंट से लदा ट्रक पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई घायल हो गए. ट्रक ने बाइक सवारों को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया, जिससे हादसा हुआ.

छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला झिरीघाट शनिवार (20 दिसंबर ) को एक बार फिर रक्तरंजित हो गया. छिंदवाड़ा रैक पॉइंट से सीमेंट की बोरियां लादकर रामपुर तानसी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार लगभग आधा दर्जन हम्माल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पूरे दमुआ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेमा ट्रांसपोर्ट का ट्रक क्रमांक MP 28 ZM 9111 सीमेंट लेकर रामपुर खाली करने जा रहा था. जैसे ही ट्रक झिरी घाट के मोड़ पर पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक क्रमांक MP 28 NA 1107 अचानक ट्रक के सामने आ गई. बाइक सवार युवकों को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक अतीक अंसारी ने अचानक वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ा. भारी बोझ लदा होने के कारण ट्रक अपना संतुलन खो बैठा और पहाड़ी ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया.

मलबे में दबने से हुई मौतें

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के ऊपर बैठे और केबिन में सवार हम्माल सीमेंट की सैकड़ों बोरियों के नीचे दब गए. मलबे में दबने के कारण वार्ड क्रमांक 15 निवासी संतोष कहार और वार्ड क्रमांक 14 निवासी रवि हुड़मारे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय दिनेश कहार को जब जिला अस्पताल रेफर किया गया, तो उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रेस्क्यू में छूटे पसीने, घंटों बाधित रहा मार्ग

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया. सड़क पर सीमेंट की बोरियां बिखर जाने के कारण घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. घायलों में अतीक अंसारी, रितेश सीलू, जुगन दर्शमा, अशोक कहार, इंद्रलाल पंडाले, सुरेश उईके और ननका अली शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है. हादसे के कारण झिरी घाट मार्ग पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही.

दमुआ टी आई प्रमोद सिरसराम ने बताया कि झिरी घाट हादसे की सूचना मिलते ही दमुआ पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा. हमने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रक के मलबे से निकालकर अस्पताल पहुँचाया. इस दुखद घटना में अब तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रक और बाइक से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना के तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है कि कहीं वाहन में कोई खराबी तो नहीं थी.

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram