होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मोबाइल में दूसरी लड़की की फोटो देख भड़की मंगेतर, बिजली के तार से गला घोंटकर होने वाले पति को मार डाला

Katni News :मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पुलिस में चौकाने वाला खुलासा किया है।यहां ससुराल पहुंचे एक युवक की उसकी ही ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Katni news

Katni News :मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पुलिस में चौकाने वाला खुलासा किया है।यहां ससुराल पहुंचे एक युवक की उसकी ही होने वाली नाबालिग पत्नी (मंगेतर) ने हत्या कर दी। हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है।युवक के मोबाइल में किसी और लड़की की फोटो देखकर मंगेतर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आवेश में आकर उसने बिजली के तार से गला घोंटकर अपने होने वाले पति को मौत के घाट उतार दिया है।पूरी घटना कटनी जिले रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव की है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया है।

Katni news

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील आदिवासी (20 वर्ष) निवासी पड़वार (थाना विजयराघवगढ़) के रूप में हुई है। सुनील की शादी रीठी के खम्हरिया गांव की एक नाबालिग लड़की से तय हुई थी। बुधवार की रात सुनील अपनी होने वाली पत्नी से मिलने उसके गांव खम्हरिया पहुंचा था। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान मंगेतर ने सुनील का मोबाइल चेक किया।

मोबाइल में लड़की की फोटो देख हुआ विवाद

पूछताछ में आरोपी प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि मोबाइल चेक करते समय उसे किसी दूसरी लड़की की फोटो दिख गई। फोटो देखते ही उसे शक हुआ और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। गुस्सा इतना बढ़ा कि नाबालिग मंगेतर ने पास ही पड़े बिजली के तार से सुनील का गला घोंट दिया। दम घुटने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।

गले पर मिले निशान से खुला राज

अगली सुबह गुरुवार सुनील का शव गांव के पास संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गले के निशान से साफ हो गया कि यह हत्या है। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तो मंगेतर बयानों में उलझने लगी। सख्ती बरतने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपी किशोर न्यायालय में पेश

एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया की युवक अपनी मंगेतर से मिलने आया था। मोबाइल में दूसरी लड़की की फोटो देखने पर विवाद हुआ, जिसके बाद नाबालिग लड़की ने तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार भी जब्त कर लिया गया है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram