होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

खंडवा में नकली नोट का सरगना गिरफ्तार, जानें कौन है मास्टरमाइंड डॉ प्रतीक नवलखे?

MP News: पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी डॉक्टर भोपाल में किराए के मकान में छिपा है. जावर पुलिस टीम ने 23 ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

MP News: पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी डॉक्टर भोपाल में किराए के मकान में छिपा है. जावर पुलिस टीम ने 23 नवंबर को वहां दबिश देकर प्रतीक नवलखे, गोपाल पंवार और दिनेश गोरे को गिरफ्तार किया.

मध्य प्रदेश के खंडवा के एक मदरसे में मिले 20 लाख के नकली नोट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. खंडवा पुलिस ने भोपाल से मास्टरमाइंड डॉ. प्रतीक नवलखे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी भोपाल की गोकुलधाम सोसाइटी में ट्रैवल एजेंसी की आड़ में नकली नोट छापते थे. इनके पास से 15 चेकबुक, 32 एटीएम कार्ड और नकली नोट मिले हैं.

दरअसल, 2 नवंबर को खंडवा के पैठिया गांव के मदरसे में 19.78 लाख रुपए के नकली नोट मिले थे. यह कार्रवाई महाराष्ट्र के मालेगांव पुलिस द्वारा पकड़े गए मदरसे के इमाम जुबेर अंसारी की जानकारी पर हुई. जांच में पता चला कि जुबेर इस गिरोह में डॉ. नवलखे का पार्टनर था.

भोपाल में किराए के मकान में छिपा

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी डॉक्टर भोपाल में किराए के मकान में छिपा है. जावर पुलिस टीम ने 23 नवंबर को वहां दबिश देकर प्रतीक नवलखे, गोपाल पंवार और दिनेश गोरे को गिरफ्तार किया. मुख्य आरोपी के पास से 500 के 13 नकली नोट, 7 मोबाइल, लैपटॉप, 15 चेकबुक और 12 एटीएम कार्ड मिले. गोपाल पंवार के पास से 6 नकली नोट, ड्रायर मशीन, मोबाइल और 20 एटीएम कार्ड मिले. दिनेश से भी नकली नोट बरामद हुए.

जेल में हुई आरोपियों की दोस्ती

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों की दोस्ती जेल में हुई थी. वहीं से नकली नोट का कारोबार शुरू करने की योजना बनी. ये लोग एक लाख रुपए के बदले पांच लाख रुपए के नकली नोट देते थे. ऑनलाइन और बैंक ट्रांजैक्शन के लिए किराए के बैंक खाते लेते थे और खाते वालों को 10% कमीशन देते थे.

चारधाम की यात्रा पर निकल गया था आरोपी

इमाम के पकड़े जाने की खबर मिलते ही डॉ. नवलखे चारधाम यात्रा पर निकल गया था. उसने मशीन नाले में फेंकी और ठिकाना बदल लिया, लेकिन पुलिस ने उसे भोपाल में पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने भोपाल और महाराष्ट्र के कई शहरों में नकली नोट चलाए. अब तक लगभग 40 लाख रुपए के नकली नोट बाजार में डालने की बात सामने आई है.

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram