होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मध्यप्रदेश में 6 राजनीतिक दलों पर संकट! चुनाव आयोग ने डी-लिस्ट करने का जारी किया नोटिस

भोपाल। मध्यप्रदेश में छह छोटे राजनीतिक दलों के वजूद पर संकट खड़ा हो गया है। चुनाव आयोग ने इन दलों को पंजीकरण ...

विज्ञापन

Updated on:

| सतना टाइम्स

भोपाल। मध्यप्रदेश में छह छोटे राजनीतिक दलों के वजूद पर संकट खड़ा हो गया है। चुनाव आयोग ने इन दलों को पंजीकरण सूची से बाहर करने के लिए नोटिस जारी किया है। कारण बताया गया है कि ये दल लंबे समय से आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं और न ही आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन दलों ने 2019 से अब तक किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लिया और पिछले तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट भी आयोग को उपलब्ध नहीं कराई। आयोग का कहना है कि राजनीतिक दलों का सक्रिय रहना और वित्तीय पारदर्शिता दिखाना अनिवार्य है।

चुनाव आयोग ने सभी 6 दलों को 8 अक्टूबर तक जवाब देने का समय दिया है। इसके बाद 13 अक्टूबर को सुनवाई की जाएगी। यदि दल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो उन्हें पंजीकरण सूची से बाहर कर दिया जाएगा।

किन दलों पर लटकी तलवार

इन दलों का लंबे समय से कोई राजनीतिक सक्रियता दर्ज नहीं हुई है। आयोग की इस कार्रवाई को राजनीतिक परिदृश्य से निष्क्रिय दलों को हटाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram