होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

6 साल की मासूम से दरिंदगी: रायसेन में भीषण आक्रोश, 3 दिन से फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर बाज़ार बंद और घंटों चक्का जाम

रायसेन (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना से ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

रायसेन (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना से पूरे क्षेत्र में भारी गुस्सा फैल गया है। घटना के तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी सलमान खान उर्फ नजर फरार है, जिसके कारण आक्रोशित भीड़ सोमवार को सड़कों पर उतर आई और जोरदार प्रदर्शन किया।

रायसेन जिला मुख्यालय के बाजार पूरी तरह बंद रहे, वहीं गौहरगंज, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, सुल्तानपुर और सिलवानी जैसे शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए। औद्योगिक शहर ओबेदुल्लागंज और मंडीदीप में प्रदर्शन इतना व्यापक था कि भोपाल तक के 35 किलोमीटर के रास्ते पर घंटों चक्का जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर हटाया जाम

राजमार्ग जाम कर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शन के करीब 5 घंटे बाद शाम को पुलिस ने लाठियां भांजकर राजमार्ग जाम कर रहे लोगों को हटाया।

हालांकि, गौहरगंज थाने के बाहर बीते 48 घंटों से लड़कियों और महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। उनका कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी होने तक वे धरने से नहीं हटेंगी। देर शाम स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा भी उन्हें मनाने पहुंचे, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं।

क्या है पूरा मामला?

यह जघन्य घटना शनिवार रात की है। आरोपित सलमान खान उर्फ नजर पड़ोस के गांव की छह साल की बच्ची को घर से उठाकर ले गया था। दुष्कर्म करने के बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में जंगल में छोड़कर भाग गया।

  • पीड़िता की स्थिति: बच्ची को गंभीर हालत में भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

  • केंद्रीय मंत्री ने जाना हाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोमवार को पीड़ित बच्ची का हालचाल जाना। उन्होंने स्वजन को आश्वासन दिया कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर आरोपित को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाएगी।

संगठनों का 24 घंटे का अल्टीमेटम

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए अब 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मंगलवार को भी जिले के करीब आधा दर्जन शहरों में बंद का आह्वान किया गया है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram