Bihar Election 2025 :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने रणनीतिक प्रचार की ताकत को एक बार फिर सिद्ध कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बिहार दौरे ने एनडीए को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। जहां-जहां उन्होंने रैलियां और रोड शो किए, वहां 25 सीटों में से 22 पर एनडीए ने पूर्ण विजय हासिल की, जो 90% से अधिक स्ट्राइक रेट दर्शाता है।

डॉ. यादव ने पटना, मोतिहारी, सीतामढ़ी, मधेपुरा और मनेर सहित 25 संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जो किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री से सर्वाधिक रहा। उनके प्रचार ने गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और धार्मिक पर्यटन जैसे मुद्दों पर जोर देकर जनता का दिल जीता।
यहाँ देखें वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DRCZHE6kSlF/?igsh=cWUwZWFqbnBoN201
सोशल मीडिया पर ‘#मोहनयादवकाजलवा’ और ‘जीत की गारंटी का नाम मोहन यादव’ जैसे स्लोगन वायरल हो चुके हैं।यह जीत न केवल बिहार, बल्कि पूरे एनडीए और भाजपा के लिए मिसाल बनेगी। डॉ. मोहन यादव एक स्टार प्रचारक के रूप में उभरे हैं, जो विकास और सनातनी मूल्यों का प्रतीक हैं।







