होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

BREAKING NEWS: धार में बीयर से भरा ट्रक पलटा, मची लूट! पुलिस बचाने आई तो भीड़ ने बरसाए पत्थर, 300 पेटी ‘गायब’

धार। होली के त्यौहार से पहले पियक्कड़ों की जैसे “चांदी” हो गई! मध्य प्रदेश के धार जिले में बीयर से भरा एक ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

धार। होली के त्यौहार से पहले पियक्कड़ों की जैसे “चांदी” हो गई! मध्य प्रदेश के धार जिले में बीयर से भरा एक ट्रक पलटना पुलिस के लिए जी का जंजाल बन गया। बाग क्षेत्र के बाकी घाट में शनिवार रात हुए इस हादसे के बाद लोगों में बीयर लूटने की ऐसी सनक सवार हुई कि उन्होंने खाकी का खौफ भी भुला दिया और मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

मदद के बजाय बोतलों पर टूटे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, बीयर से लदा एक ट्रक इंदौर से अलीराजपुर की ओर जा रहा था। बाकी घाट की ढलान पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से लोग मदद के लिए नहीं, बल्कि ‘फ्री की बीयर’ के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते जिसे जितनी पेटी मिली, वह बाइक और गाड़ियों पर लादकर रफूचक्कर होने लगा।

पुलिस पर पथराव, गाड़ियां क्षतिग्रस्त

लूट की सूचना मिलते ही जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रोकने की कोशिश की, तो भीड़ उग्र हो गई। शराब के लालच में डूबे कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। स्थिति बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा गया।

होली से पहले ‘स्टॉक’ करने की होड़

पुलिस के अनुसार, जब तक स्थिति पर नियंत्रण पाया गया, तब तक ग्रामीण करीब 300 पेटी बीयर लूट ले जा चुके थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होली के त्यौहार और ड्राई-डे को देखते हुए लोग पहले से ही शराब का स्टॉक करने की कोशिश में थे, इसलिए ट्रक पलटते ही यह लूट मच गई।

अब उपद्रवियों की बारी

धार पुलिस ने इस मामले में लूट और पुलिस पर हमले का केस दर्ज कर लिया है। वीडियो और फोटो के आधार पर उन लोगों की पहचान की जा रही है जिन्होंने बीयर लूटी और पुलिस पर पथराव किया।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram