होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

BREAKING NEWS: दुबई में ‘सीवियर मिसाइल अलर्ट’ से हाहाकार! इंदौर के पूर्व विधायक और दिग्गजों ने 2 दिन में बदले 2 होटल, बुर्ज खलीफा पर सन्नाटा

दुबई/इंदौर। खाड़ी देशों में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग अब भीषण मोड़ ले चुकी है। यूएई (UAE) सरकार द्वारा जारी ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

दुबई/इंदौर। खाड़ी देशों में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग अब भीषण मोड़ ले चुकी है। यूएई (UAE) सरकार द्वारा जारी सीवियर मिसाइल अलर्ट’ ने दुबई में फंसे इंदौर के सैकड़ों परिवारों की नींद उड़ा दी है। हालात इतने बेकाबू हैं कि वहां मौजूद इंदौर के पूर्व विधायकों और बड़े कारोबारियों को सुरक्षा के लिए पिछले 48 घंटों में दो बार अपने होटल बदलने पड़े हैं।

UAE Missile Alert

मोबाइल पर फ्लैश हुआ ‘डेथ वारंट’ जैसा अलर्ट

सोमवार सुबह दुबई, अबू धाबी और शारजाह में मौजूद भारतीयों के मोबाइल फोन पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट की गूंज सुनाई दी। मैसेज में साफ चेतावनी दी गई: “खिड़की-दरवाजों से दूर रहें और तुरंत सुरक्षित इमारतों या बंकरों में शरण लें।” इस अलर्ट के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई।

इंदौर के दिग्गजों की आपबीती: ‘आसमान में दिख रहे ड्रोन’

दुबई में फंसे इंदौर के रसूखदार प्रवीण कक्कड़ ने वहां के डरावने मंजर का खुलासा किया है। उन्होंने बताया:

“हालात बेहद डरावने हैं। शनिवार से अब तक हम दो होटल बदल चुके हैं। आसमान में लगातार ड्रोन मंडरा रहे हैं और रह-रहकर धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। सुरक्षा के चलते हमें बार-बार अपना ठिकाना बदलना पड़ रहा है।”

सड़कों पर सन्नाटा, राशन जुटाने की होड़

हवाई सफर ठप्प: 1900 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

जंग की इस आग ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के पहिये थाम दिए हैं।

बाजार पर असर: सोने-चांदी की बिक्री रुकी

खाड़ी देशों में सोने के व्यापार पर भी ताला लग गया है। स्थानीय गोल्ड ट्रेडर्स ने सेल रोक दी है। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिल सकता है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें