होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

BREAKING NEWS: ‘सामने गिर रहे बम, हमें बचा लीजिए!’ दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने PM मोदी और अमित शाह से लगाई गुहार

इंदौर/दुबई। ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी भीषण जंग की तपिश अब सात समंदर पार दुबई तक पहुंच गई है। इंदौर के ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

इंदौर/दुबई। ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी भीषण जंग की तपिश अब सात समंदर पार दुबई तक पहुंच गई है। इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने दुबई से एक विचलित करने वाला वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। शुक्ला ने बताया कि वहां हालात बेहद डरावने हैं और वे अपने परिवार व साथियों के साथ युद्ध के बीच फंस गए हैं।

‘दुबई एयरपोर्ट निशाने पर, हर तरफ दहशत’

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में संजय शुक्ला की घबराहट साफ देखी जा सकती है। उन्होंने रोंगटे खड़े कर देने वाला आंखों देखा हाल बताते हुए कहा:

“यहाँ हालात बहुत खराब हैं। हमारे सामने बम गिर रहे हैं, दुबई एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया है। पूरा ट्रैफिक ठप है और हम बुरी तरह फंस गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी, हमें जल्दी निकालिए!”

इंदौर के कई दिग्गज और रसूखदार भी फंसे

संजय शुक्ला अकेले नहीं हैं, उनके साथ इंदौर की कई जानी-मानी हस्तियां एक निजी शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं, जो अब वहां कैद होकर रह गई हैं:

हवाई सेवाएं ठप, उड़ानें रद्द

ईरान के दावों के मुताबिक, दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित ‘पाम जुमेराह’ और ‘बुर्ज अल अरब’ जैसे इलाकों के आसपास तनाव चरम पर है।

इंदौर में परिजनों की बढ़ी धड़कनें

इंदौर में फंसे हुए लोगों के परिवारों में भारी चिंता का माहौल है। हालांकि संजय शुक्ला ने पहले खुद के सुरक्षित होने की बात कही थी, लेकिन ताजा वीडियो ने युद्ध की विभीषिका को साफ कर दिया है। इंदौरवासी अब केंद्र सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब उनके अपनों की सुरक्षित वतन वापसी होगी।


युद्ध का ताज़ा अपडेट

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका और इजरायल के ठिकानों के साथ-साथ दुबई पर भी हमले का दावा किया है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई कॉरिडोर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram