होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

राजगढ़ में खूनी डकैती: 12 हथियारबंद डकैतों का सराफा बाजार पर धावा; फायरिंग और पथराव के बीच लाखों की लूट, सदमे में व्यापारी की मौत

राजगढ़ (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बीती रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। सराफा बाजार में करीब 10-12 हथियारबंद ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

राजगढ़ (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बीती रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। सराफा बाजार में करीब 10-12 हथियारबंद डकैतों ने दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। डकैतों ने न केवल लाखों की लूट की, बल्कि पकड़े जाने के डर से आम लोगों पर फायरिंग और गुलेल से पत्थरों की बौछार भी की। इस पूरी घटना के सदमे में एक बुजुर्ग व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे पूरे शहर में मातम और आक्रोश का माहौल है।

Rajgadh

1. पहली दुकान: राजेंद्र विजयवर्गीय ज्वेलर्स

डकैतों ने सबसे पहले राजेंद्र विजयवर्गीय की दुकान के ताले तोड़े। शातिर बदमाशों ने साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। यहाँ से डकैत 1 किलो चांदी, 3 तोला सोना और 3 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

2. दूसरी दुकान: बागेश्वर ज्वेलर्स पर हमला और बुजुर्ग से मारपीट

बदमाशों का दूसरा निशाना सचिन सोनी की ‘बागेश्वर ज्वेलर्स’ थी। दुकान के अंदर 75 वर्षीय बुजुर्ग गोपाल चंद्र सोनी सो रहे थे। आहट पाकर जब उन्होंने शोर मचाया, तो बदमाशों ने शटर के नीचे से सब्बल (छब्बल) घुसाकर उनके पैर पर हमला कर दिया। यहाँ से बदमाश 32,000 नकद और 200 ग्राम चांदी लूट ले गए।

खौफनाक मंजर: फायरिंग और गुलेल से हमला

जब शोर सुनकर स्थानीय लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े, तो डकैतों ने खौफनाक रुख अख्तियार कर लिया। डकैतों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की और गुलेल से बड़े-बड़े पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में पीछा कर रहे कई लोग घायल हो गए। इसके बाद बदमाश बांसवाड़ा क्षेत्र की ओर भाग निकले।

व्यापारी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

इस वारदात की खबर जैसे ही इलाके में फैली, बागेश्वर ज्वेलर्स के मालिक सचिन के पिता सुंदरलाल सोनी गहरे सदमे में आ गए। डकैती और पिता (गोपाल चंद्र जी) पर हुए हमले की खबर सुनकर उन्हें दिल का दौरा (अटैक) पड़ा। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज

घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुँचे। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में बदमाशों की करतूत कैद हुई है, जिसमें वे सब्बल और हथियार लिए नजर आ रहे हैं। एसपी ने दावा किया है कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें