होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

अशोकनगर: ‘सट्टा किंग’ के पार्षद भाई पर FIR; CM संग फोटो वायरल कर जमा रहा था धाक, सुसाइड केस में राजीनामे का बनाया दबाव

अशोकनगर (मध्य प्रदेश):अशोकनगर पुलिस ने शहर के चर्चित सटोरिये आजाद खान के छोटे भाई और वार्ड क्रमांक 11 के निर्दलीय पार्षद राशिद ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

अशोकनगर (मध्य प्रदेश):अशोकनगर पुलिस ने शहर के चर्चित सटोरिये आजाद खान के छोटे भाई और वार्ड क्रमांक 11 के निर्दलीय पार्षद राशिद खान उर्फ चिन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई है जब पार्षद राशिद खान द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सरकार के 2 साल पूरे होने पर बधाई देने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अपना राजनीतिक प्रभाव दिखाने की कोशिश की जा रही थी।

Ashoknagar satta king

क्या है ताजा मामला?

जेल में बंद सटोरिये आजाद खान पर जमीन और रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक आपराधिक मामला दर्ज है। आरोप है कि पार्षद राशिद खान ने अपने भाई को बचाने के लिए फरियादी के घर जाकर उस पर राजीनामा करने और बयान बदलने का दबाव बनाया। फरियादी की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दो भाइयों की खुदकुशी से जुड़ा है मामला

यह विवाद करीब छह महीने पहले तब चर्चा में आया था जब लेनदेन के इसी तनाव के चलते दो सगे भाइयों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए:

  • मुख्य आरोपी आजाद खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

  • वार्ड नंबर 10 की पार्षद (आरोपी की मां) के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया।

  • अब छोटे भाई (पार्षद) पर FIR कर परिवार की घेराबंदी तेज कर दी है।

राजनीतिक रसूख और प्रशासन का प्रहार

आजाद खान का परिवार शहर की राजनीति में गहरा दखल रखता है। घर में दो पार्षद (मां और भाई) हैं और पिता मुस्लिम समाज के पूर्व सदर रह चुके हैं।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram