होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Satna :एक्सीलेंस कॉलेज में शराब-गांजा पीते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Satna News :मध्यप्रदेश में सतना जिले के प्रतिष्ठित पीएमश्री एक्सीलेंस महाविद्यालय के परिसर में शराब और गांजा पीने के आरोप में कोलगवां ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna news

Satna News :मध्यप्रदेश में सतना जिले के प्रतिष्ठित पीएमश्री एक्सीलेंस महाविद्यालय के परिसर में शराब और गांजा पीने के आरोप में कोलगवां पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर कॉलेज के गार्ड के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो और गार्ड की शिकायत के आधार पर की है।

Satna news

दरअसल मामला तब सामने आया जब कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में, कुछ युवक दिनदहाड़े कॉलेज परिसर के अंदर बैठकर शराब पीते और चिलम से गांजा फूंकते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो के सामने आते ही कॉलेज प्रबंधन और शहर में हड़कंप मच गया है।

गार्ड से मारपीट के भी आरोप

पुलिस के मुताबिक वीडियो की जांच के दौरान कॉलेज के गार्ड ने भी एक शिकायत दर्ज कराई। गार्ड ने आरोप लगाया कि जब उसने इन युवकों को कॉलेज परिसर में अनाधिकृत रूप से घुसने से रोका, तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की।

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

वीडियो फुटेज और गार्ड की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और गुरुवार शाम को शहर के अलग-अलग हिस्सों से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सूरज सेन, अंशू गुप्ता, युवराज सिंह और आदर्श सेन के रूप में हुई है। सभी सतना के उतैली इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के सामने युवकों ने मांगी माफी

वही, गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों ने एक वीडियो जारी कर कॉलेज प्रबंधन और छात्र-छात्राओं से माफी मांगी है। वीडियो में वे भविष्य में ऐसी कोई भी हरकत न करने का वादा करते दिख रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram