होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

TERROR ALERT: सतना और मैहर की अदालतों को उड़ाने की धमकी; ई-मेल में 15 ‘जहरीली गैस बम’ का दावा, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

सतना। जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना। जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फटेंगे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बम निरोधी दस्ता भेजने और सतना सहित मैहर, अमरपाटन व अन्य तहसील न्यायालयों की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी मिली धमकियां

बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले रीवा और छत्तीसगढ़ की अदालतों सहित देश के कई इलाकों में इस तरह की धमकी मिल चुकी है। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि ई-मेल कहां से और किसने भेजा है। पहले भी जो धमकियां मिली उसमें जहरीली गैस से धमाके करने की बात कही गई थी।

आशंका है कि दहशत फैलाने के लिए कुछ लोग अदालतों को इस तरह के ई-मेल भेजकर धमकी दे रहे हैं। पहले भी मिली इस तरह की धमकियों के बाद जब कोर्ट परिसर की जांच की गई तो उसमें कोई संदिग्ध सामान या बम नहीं मिला था।

दोपहर 1 बजे धमाके का था दावा

  • धमकी का स्वरूप: ई-मेल के जरिए दावा किया गया कि कोर्ट परिसर और जजों के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1:00 बजे फटेंगे।

  • तत्काल एक्शन: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कलेक्टर और एसपी को सूचित किया।

बम निरोधी दस्ता (BDDS) सक्रिय

  • सर्च ऑपरेशन: सूचना मिलते ही बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें सतना, मैहर और अमरपाटन तहसील न्यायालयों में सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

  • तहसील स्तर पर अलर्ट: केवल जिला कोर्ट ही नहीं, बल्कि जिले की सभी तहसीलों की अदालतों की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

होक्स कॉल या गहरी साजिश

  • पैटर्न: पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर रीवा और छत्तीसगढ़ की अदालतों में भी इसी तरह के ‘जहरीली गैस’ वाले धमकी भरे ई-मेल मिले हैं।

  • साइबर जांच: पुलिस की साइबर सेल अब उस आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक कर रही है जिससे यह मेल भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह दहशत फैलाने की कोई सोची-समझी कोशिश हो सकती है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें