होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

CRIME REPORT: सतना में ‘खूनी’ इश्क का अंत! पत्नी ने प्रेमी को 1200 किमी दूर से बुलाया; पत्थर से कुचलकर कराई पति की हत्या

सतना। जैतवारा पुलिस ने 45 वर्षीय कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्बू की अंधी हत्या का पर्दाफाश करते हुए उसकी पत्नी और उसके ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना। जैतवारा पुलिस ने 45 वर्षीय कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्बू की अंधी हत्या का पर्दाफाश करते हुए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात से शुरू हुई एक अवैध प्रेम कहानी का अंत सतना की एक नदी के किनारे कत्ल के साथ हुआ।

1200 किमी का सफर और कत्ल की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप पटेल (बांदा, यूपी) और मृतक डब्बू गुजरात में एक साथ काम करते थे। इसी दौरान संदीप का डब्बू की पत्नी कुसुम सिंह से प्रेम संबंध हो गया। डब्बू की मौजूदगी उनके रिश्ते में बाधा बन रही थी।

  • बुलावा: पत्नी कुसुम ने अपने प्रेमी संदीप को गुजरात से सतना बुलाया।

  • सफर: संदीप करीब 1200 किमी का सफर तय कर 4 मार्च को सतना पहुँचा।

शराब के बहाने नदी किनारे ले जाकर हत्या

4 मार्च की शाम, साजिश के तहत संदीप ने डब्बू को शराब पीने के बहाने गांव के पास नदी किनारे बुलाया।

साइबर सेल ने ऐसे पकड़ी ‘बेवफाई’

5 मार्च को डब्बू का लहूलुहान शव मिलने के बाद जैतवारा थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय ने जांच शुरू की।

आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर:

  • हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना पत्थर बरामद किया।

  • वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की।

    पुलिस ने आरोपी पत्नी कुसुम सिंह उर्फ रीना और प्रेमी संदीप पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का सारांश 

  1. मृतक: कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्बू (45 वर्ष)।

  2. आरोपी: पत्नी कुसुम सिंह और प्रेमी संदीप पटेल।

  3. वजह: अवैध प्रेम संबंध और रास्ते से हटाने की साजिश।

  4. खुलासा: साइबर सेल की मदद से महज 72 घंटे में।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram