होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

दबंगई का वीडियो! शहडोल में कांग्रेस नेता कुल्हाड़ी लेकर किसान को मारने पीछे भागा, जान बचाकर भागा पीड़ित; मामला दर्ज

शहडोल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की गुंडागर्दी का गंभीर मामला सामने आया है। ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

शहडोल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की गुंडागर्दी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस के पूर्व पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने एक किसान पर हमला करने की कोशिश की और उसे मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर खेत में दौड़ाया। पीड़ित किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाई और सोहागपुर पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

PunjabKesari

जमीन विवाद में दिखाई दबंगई

जानकारी के अनुसार, यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी हुई है। किसान पुनीत यादव ने हाल ही में 8 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई थी और उसी जमीन पर वह ट्रैक्टर से जुताई शुरू कर रहे थे।

कांग्रेस नेता राजेश यादव ने मौके पर पहुंचकर किसान को काम करने से रोका। आरोप है कि यादव ने पुनीत यादव से कहा, “पहले मुझे दो एकड़ जमीन दो, तब खेत में काम करना।”

किसान पुनीत यादव द्वारा मना किए जाने पर कांग्रेस नेता आग बबूला हो गए। उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए किसान पर कुल्हाड़ी से हमला करने के लिए दौड़ाया।

PunjabKesari

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित किसान पुनीत यादव ने तुरंत घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाई और सोहागपुर पुलिस थाने पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राजेश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस नेता राजेश यादव के खिलाफ एनसीआर (Non-Cognizable Report) दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने शहडोल में सत्ताधारी दल के नेताओं की दबंगई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें