होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने निकाली 134 पदों पर भर्ती, 14 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

आईएमडी ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक कुछ दिनों में एक्टिव होगा। पात्रता ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

आईएमडी ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक कुछ दिनों में एक्टिव होगा। पात्रता पोस्ट पर निर्भर करेगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?

भारत मौसम विज्ञान विभाग में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, साइंटिफिक अस्सिटेंट और एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पदों पर भर्ती (IMD Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू होने वाली है। आईएमडी ने संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन से पहले सभी कैंडिडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 134 है। साइंटिफिक अस्सिटेंट के लिए 25 और एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट के लिए दो पद खाली हैं। बाकी वैकेंसी अलग-अलग स्ट्रीम में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के लिए हैं। प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक ही एप्लीकेशन फॉर्म भरने की भरने की अनुमति होगी। जन्म प्रमाण पत्र, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, एजुकेशनल क्वालीफिकेशन और अन्य दस्तावेजों की  कॉपी अपलोड करनी होगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

उम्मीदवारों को  योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद दिल्ली, पुणे या भारत के किसी भी स्थान पर नियुक्ति की जाएगी। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को ऑरिजिनल सर्टिफिकेट या दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए लाना होगा।

केवल भारतीय उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधी क्षेत्र में एमएससी या बीटेक की डिग्री के साथ-साथ डॉक्टरेट या एमटेक की योग्यता भी होनी चाहिए। इसके अलावा 3 से 11 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। साइंटिफिक असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए साइंस/कंप्यूटर/ आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक/टेलीकॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट पद पर आवेदन करने के लिए ग्रेजुएट की डिग्री के साथ-साथ कंप्यूटर स्किल का होना भी जरूरी है।

अधिकतम आयु सीमा 

  • प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ई- 50 वर्ष
  • प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III-  45 वर्ष
  • प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II- 40 वर्ष
  • प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I- 35 वर्ष
  • साइंटिफिक/एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट- 30 वर्ष

इतना होगा वेतन 

  • प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ई- 1,23,100 रुपये+ एचआरए
  • प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III- 78,000 रुपये + HRA
  • प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II- 67000 रुपये + HRA
  • प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I- 56000 रुपये +एचआरए
  • साइंटिफिक/ एडमिन असिस्टेंट- 29200 + एचआरए

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram