होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

रेलवे का तोहफा: छठ पूजा के लिए रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन; जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

भोपाल/ग्वालियर: त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और छठ महापर्व को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

भोपाल/ग्वालियर: त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और छठ महापर्व को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति (RKMP) स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन (NZM) स्टेशन के बीच राउंड ट्रिप के लिए चलाई जाएगी।

25 अक्टूबर को चलेगी यह स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह छठ पूजा स्पेशल ट्रेन सिर्फ 25 अक्टूबर (शनिवार) को ही दोनों दिशाओं में चलेगी।

ट्रेन संख्या मार्ग यात्रा की तिथि
01661 रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन (RKMP-NZM) 25 अक्टूबर, शनिवार
01662 हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति (NZM-RKMP) 25-26 अक्टूबर, शनिवार/रविवार

 

 

 

 

ट्रेन 01661: रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन (RKMP to NZM)

 

ट्रेन क्रमांक 01661 छठ पूजा स्पेशल 25 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन से प्रस्थान करेगी और रात 20:15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

स्टेशन आगमन (Arrival) प्रस्थान (Departure)
रानी कमलापति (RKMP) 07:30 बजे
विदिशा (BHS) 08:28 बजे
बीना (BINA) 09:50 बजे
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ) 12:45 बजे
ग्वालियर (GWL) 14:20 बजे
आगरा कैंट (AGC) 16:45 बजे
मथुरा (MTJ) 18:00 बजे
हजरत निजामुद्दीन (NZM) 20:15 बजे

 

ट्रेन 01662: हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति (NZM to RKMP)

 

वापसी में, ट्रेन क्रमांक 01662 उसी दिन 25 अक्टूबर को रात 21:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन, 26 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

स्टेशन आगमन (Arrival) प्रस्थान (Departure)
हजरत निजामुद्दीन (NZM) 21:30 बजे
मथुरा (MTJ) 23:55 बजे
आगरा कैंट (AGC) 00:50 बजे
ग्वालियर (GWL) 02:55 बजे
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ) 05:35 बजे
बीना (BINA) 08:10 बजे
विदिशा (BHS) 09:15 बजे
रानी कमलापति (RKMP) 10:50 बजे

कोचों की व्यवस्था:

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 एलएचबी (LHB) कोच होंगे, जिनमें दो सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, छह इकोनॉमी थर्ड एसी, पांच स्लीपर क्लास, चार सामान्य श्रेणी के कोच, एक एसएलआरडी (SLRD) और एक जनरेटर कार शामिल हैं।

 

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram