होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

इंदौर में ‘गद्दी’ और वसूली के विवाद में बड़ा हंगामा: 24 किन्नरों ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया; मुख्य आरोपी सपना हाजी गिरफ्तार

  यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में Adult फिल्म धुरंधर देखने में मस्त थे छात्र, अतिथि शिक्षक भी रहे मौजूद,देखे Adult मूवी ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

 


इंदौर, मध्य प्रदेश: इंदौर में किन्नर समूहों के बीच ‘गद्दी’, प्रॉपर्टी और वसूली’ को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने बुधवार रात एक सनसनीखेज रूप ले लिया। प्रताड़ना से परेशान होकर 24 किन्नरों ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, जबकि चार किन्नरों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।

इस सामूहिक आत्महत्या के प्रयास के बाद पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था।

 

मुख्य आरोपी सपना हाजी गिरफ्तार

 

पुलिस ने इस मामले की मुख्य आरोपी, 55 वर्षीय किन्नर सपना हाजी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है। एडिशनल डीसीपी दीशेष अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में सपना हाजी ने गद्दी और प्रॉपर्टी पर आधिपत्य का विवाद स्वीकार किया है।

  • सपना ने पुलिस को यह भी बताया कि वह हिंदू किन्नर है, लेकिन नंदलालपुरा के किन्नरों ने उसे मुस्लिम बना दिया है।
  • एमवाय अस्पताल में भर्ती फिनाइल पीने वाले सभी किन्नरों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

 

Hero Image

 

ब्लैकमेलर और प्रेमी की तलाश जारी

 

पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है:

  1. राजा हाशमी: सपना हाजी का कथित प्रेमी।
  2. अक्षय कुमायू और पंकज जैन: दो कथित मीडियाकर्मी जिन पर पीड़ितों को ब्लैकमेल करने का आरोप है। इन दोनों पर एक किन्नर से दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी किन्नर समूह को ब्लैकमेल कर रहे थे।

 

करोड़ों की संपत्ति पर है विवाद

 

यह पूरा विवाद किन्नर सपना हाजी और पायल गुरु के गुटों के बीच करोड़ों रुपये की संपत्ति और क्षेत्र पर वर्चस्व स्थापित करने को लेकर है।

  • सपना हाजी, जिसे कुछ साल पहले पायल गुरु के गुट ने बाहर कर दिया था, अब हीरानगर में रहती है और उसकी नजर नंदलालपुरा डेरे की करोड़ों की संपत्ति पर है।
  • नंदलालपुरा डेरे पर फिलहाल पायल और सीमा सहित 11 गुरुओं का दबदबा है।
  • पायल गुरु गुट का आरोप है कि सपना उस पर कब्जा करना चाहती है। विवाद तब और बढ़ गया जब गायत्री नगर में किन्नरों की कुलदेवी के मंदिर की संपत्ति पर भी पायल गुरु ने कब्जा कर लिया।

किन्नर गुरु महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस मामले में ब्लैकमेलिंग की गहन जांच करने और सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram