सतना। गुरु वशिष्ठ बाल विद्या मंदिर भर्जुना में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों से पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय हो उठा।

कार्यक्रम का संचालन रमा विश्वकर्मा और संदीपना सिंह,शैली चतुर्वेदी, संयोगिता सिंह,दीपिका शुक्ला,सतीश द्विवेदी ने किया, जबकि विद्यालय के हेड मास्टर शिवरण सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनकी सराहना की। प्रतियोगिता में छात्रों ने पारंपरिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव को मजबूत करते हैं। विजेता प्रतिभागियों को आगामी समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।








