होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

ओरछा में सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: ‘श्री राम राजा लोक’ के दूसरे चरण के लिए 132 करोड़, चित्रकूट को 2200 करोड़ की सौगात

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचकर रामराजा सरकार के दर्शन किए और क्षेत्र को ...

विज्ञापन

Updated on:

| सतना टाइम्स

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचकर रामराजा सरकार के दर्शन किए और क्षेत्र को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगातें दीं। सीएम ने इस दौरान कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामराजा मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रामराज लोक फेज 2 का भूमि पूजन और निरीक्षण किया। उन्होंने घोषणा की कि इस चरण के लिए ₹132 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के विकास के लिए भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार चित्रकूट में ₹2200 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत करेगी। उन्होंने संकल्प दोहराया कि सरकार उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएगी, जहाँ-जहाँ भगवान राम और भगवान कृष्ण गए हैं।

नयागांव में अस्पताल, ओरछा को हवाई कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने निवाड़ी विधायक अनिल जैन की माँग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नयागांव में सरकारी अस्पताल बनाने का ऐलान किया। इसके अलावा, उन्होंने उबॉरा सड़क मार्ग बनाने और मडोर रोड का चौड़ीकरण करने की भी घोषणा की। सीएम ने ओरछा को हवाई यात्रा से जोड़ने की भी बड़ी घोषणा की।निवाड़ी को नगर पालिका बनाने की माँग पर उन्होंने परीक्षण के बाद जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कांग्रेस पर तंज: ‘यह देश राम और कृष्ण का है’

अपने संबोधन में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यही कांग्रेस पार्टी थी जो भगवान राम के जन्मस्थान पर सवाल उठाती थी। उन्होंने कहा, “अब यह साबित हो गया है कि यह देश भगवान राम और कृष्ण का है।”

मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के विकास पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी, जमीन उपजाऊ होगी और पलायन रुकेगा। उन्होंने बताया कि निवाड़ी जिले में स्टील प्लांट बनकर तैयार हो रहा है, जिसका उद्घाटन करने वे जल्द ही आएँगे। उन्होंने लाडली बहनों के खातों में भी नियमित रूप से पैसा भेजने की बात कही।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें