होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, 13 साल की लड़की ने दे दी जान…

Noida News :राजधानी से सटे नोएडा में ब्लैकमेलिंग और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव से आहत होकर एक 13 साल की लड़की आत्महत्या ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Noida News :राजधानी से सटे नोएडा में ब्लैकमेलिंग और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव से आहत होकर एक 13 साल की लड़की आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला एक लड़का फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और उसको दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। रोज-रोज की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर नाबालिग फंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में एक कॉलोनी का है। शनिवार को एक 13 साल की लड़की पंखे से लटकी हुई मिली। दरअसल, महोबा का रहने वाला एक व्यक्ति कॉलोनी में अपनी पत्नी, 13 वर्षीय बेटी और बेटे के साथ निवास करता है। किशोरी सातवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए अपनी मौसी के यहां रह रही थी। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है और मजदूरी के सहारे किराए के मकान में जीवनयापन हो रहा है। करीब चार महीने पहले ही वह मौसी के घर से वापस अपने माता-पिता के पास लौटी थी। मृतका के भाई के अनुसार, तीन दिन पहले मां-बाप गांव में ही एक शादी में गए हुए थे। अगली सुबह वह काम पर चला गया। शाम को जब वह वापस लौटा और दरवाजा खोला तो देखा कि उसकी बहन पंखे से लटकी हुई थी।

भाई ने लगाया लव जिहाद का आरोप

घटना का पता चलते ही भाई ने बिना देर किए रिश्तेदारों की मदद से पंखे से बंधे कपड़े को काटा और गंभीर हालत में बहन को पास के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे थाना फेस-3 क्षेत्र के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रात में सूचना देने के बावजूद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज परिवार और स्थानीय लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे एसीपी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर तत्काल जांच के लिए चार टीमें गठित कर दी गईं। यह मामला नोएडा में अब चर्चा और जांच का विषय बना हुआ है।

वहीं, इस मामले में नोएडा सेंट्रल जोन के एसीपी प्रथम उमेश यादव ने कहा कि शिकायत मिलने पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। जिन युवकों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है, पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें