Varun Dhawan और नताशा दलाल के घर गुजेंगी किलकारियां, जोड़े ने जनता से मांगा प्यार और आशीर्वाद

Photo credit by Google

Varun Dhawan-Natasha Dalal expecting their first child: हिंदी फिल्म जगत के लोकप्रिय स्टार कपल वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) अपने पहले बच्चे के स्वागत करने के लिए तैयार है। जी हां! आपने सही पढ़ा। वरुण ने इस खबर की पुष्टि की खुद की है। आपको बता दें, अभिनेता ने अपने साढ़े चार करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो के जरिए इस खुशखबरी का ऐलान किया है।

Photo credit by Google

अभिनेता द्वारा शेयर की गई तस्वीर में, देखा जा सकता है, कि वह अपनी पत्नी नताशा के बेबी बंप को चूमते और सभी से प्यार और आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं। जैसे ही सितारों ने इस बड़ी खबर की जानकारी साझा की, वैसे ही उनके फैंस द्वारा उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई।

https://www.instagram.com/p/C3fQtDps74p/?igsh=MWp1a2QweHg1bjdvZw==

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी

वरुण धवन और नताशा दलाल ने करीब तीन साल पहले शादी रचाई थी, जिसके बाद उन्होंने आज बड़ी खबर की जानकारी जनता को दी है। जोड़े की शादी में, गिने चुने लोगों को शामिल किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here