Yogesh tamrakar

  • Mayor Yogesh Tamrakar Satna :सतना महापौर बनते जा रहे छोटा योगी!

    Mayor Yogesh Tamrakar Satna :सतना महापौर अपने कार्य शैली छोटा योगी का रूप लेती नजर आ रहे जहां विगत दिनों में कितने महापौर आए और गए पर नजीराबाद की रोड का नाली तक साफ नहीं करवा पाए थे वहीं नजीराबाद रोड में सौंदर्य करण कर बिल्डिंग के तोड़कर रोड बनाई गई जो बेहतरीन और सुंदर भी दिखती है जिन्हें काम नहीं दिखता वह एक बार जा कर देख सकते है उसे रोड का अवलोकन कर सकते हैं वहीं मुख्तियारगंज रोड पर भगवान शंकर जी का मंदिर था ।

    फ़ोटो – सतना टाइम्स डॉट इन

    ब्रजपुल के नीचे से जब मुख्तियारगंज की तरफ जाते थे तो निश्चित थी कि दुर्घटनाओं के लोग शिकार होते थे वहीं सबसे समन्वय विठाकर वेंकटेश मंदिर के अंदर स्थापित करके यह साबित किया कि नगर की सुंदरता पर विशेष नजर वही अतिक्रमण में पन्नीलाल चौक में रूई मंडी जो आए दिन झगड़ा करते रहते थे पर कोई उसे हटा नहीं पाए थे वह बल पूर्वक विश्वास करके वहां से नहीं हटते थे उसे मंडी को भी महापौर सतना ने हटा दिया और ऐसा कार्य किया जो लोग सोच नहीं सकते लोगों का मानना है कि अगला टारगेट पन्नीलाल चौक में चारों तरफ सौन्दरी कारण जो भी देवताओं के स्थान है उन्हें भी स्थानांतरित किया जा सकता है ।

    वहीं संतोषी माता चौराहे में मंदिर का सौंदर्य करण एक बहुत बेहतर सुंदरता का परिचायक वही नगर वन बनाया गया है यह देखा जाए तो सतना शहर सुंदरता के रूप में निखार दे रहा है और योगेश ताम्रकार कड़े निर्णय के लिए जाने जाते हैं उन्होंने जो निर्णय ले लिया उससे उसे हटाना उनकी बस की बात नहीं है इससे बहुत सारे वर्ग और समुदाय के लोग उनसे नाराज भी रहने लगे सूत्रों की माने तो सतना में योगी योगी की शुरुआत ऐसा लगता है हो चुकी है काहे बगाहे लोगों ने योगेश ताम्रकार को छोटा योगी कहना शुरू कर दिया।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Satna News :ब्रिटिश संसद में सम्मानित होने सतना महापौर

    SATNA NEWS, सतना।।लंदन की ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्डस में सोल ऑफ इंडिया अवार्ड वर्ष 2023 के लिए शहर के मेयर योगेश ताम्रकार सम्मानित किए जाएंगे। 9 जून को योगेश ताम्रकार को यह सम्मान उनके सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    देश के 25 लोगों के प्रतिनिधि मंडल को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिनमें से एक योगेश ताम्रकार हैं। सोल ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए चयनित लोगों में उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद शामिल हैं।

    इसे भी पढ़े – MP News :राज्यमंत्री रामखेलावन ने काफिला रुकवाकर सड़क दुर्घटना में हुए घायलों को पहुंचाया अस्पताल

  • सतना महापौर ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को लिखा पत्र, Satna में एक और फ्लाई ओवर बनाने की उठाई मांग

    सतना।। महापौर योगेश ताम्रकार ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को पत्र लिख कर की सतना में एक और फ्लाई ओवर बनाने की मांग। मुख्त्यारगंज में प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज को संतोषी माता मंदिर तिराहे से जोड़कर सिविल लाइन तक नया फ्लाई ओवर बनाने मेयर ने ड्राइंग के साथ भेजा मांग पत्र।

    सतना महापौर ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को लिखा पत्र, Satna में एक और फ्लाई ओवर बनाने की उठाई मांग
    Image credit Satna times

    सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने प्रेषित में कहा कि जैसा कि आपको विदित है कि सतना शहर में आवादी एवं वाहनों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिसके फलस्वरूप यातायात का दबाव बढ़ रहा है, साथ ही मुख्य मार्ग शहर के मध्य से गुजरने के कारण आए दिन दुर्घटनायें होती है, जिससे जनहानी भी हो रही है।विगत दिवस सतना सांसद गणेश सिंह एवं अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ समस्या के निदान के लिए मैदानी स्तर पर भ्रमण करने पर यह सुनिश्चित किया है,

    इसे भी पढ़े – MP News : सीएम शिवराज का बेरोजगार युवाओं को तोहफा, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी

    कि यदि सतना शहर में स्थित संतोषी माता मंदिर के पास से सिविल लाइन (मुख्त्यारगंज ) में प्रस्तावित नवीन फ्लाई ओव्हर से जोड़ते हुए फ्लाई ओव्हर (रेल्वे क्रासिंग ) का निर्माण कर दिये जाने से आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी, साथ ही उपरोक्त व्यवस्था यातायात के दवाब में कमी आएगी।

    सतना महापौर ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को लिखा पत्र, Satna में एक और फ्लाई ओवर बनाने की उठाई मांग
    Image Credit Social Media

    सतना शहर की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित किये जाने हेतु संतोषी माता मंदिर से नवीन प्रस्तावित फ्लाई ओवर (मुख्त्यारगंज सिविल लाइन ) तक फ्लाई ओवर निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने करे।

    अपने जिले की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए डाऊनलोड करे सतना टाइम्स ऐप

  • Satna महापौर ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से दिया स्तीफा, कहा पार्टी संगठन को नही दे पा रहा था समय

    सतना।।चुनावी साल में सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने भाजपा संगठन की बड़ी जिम्मेदारी से किनारा कर लिया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है।

    नगर पालिक निगम सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा(VD SHARMA) को पत्र लिख कर उन्हें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है।

    इसे भी पढ़े – Rewa की पहली हिंदी फिल्म “जंतर” OTT प्लेटफॉर्मो पर रिलीज़ होने को पूरी तरह तैयार,इन OTT प्लेटफॉर्मो में दिखाई देगी फ़िल्म

    इसके लिए उन्होंने समयाभाव को कारण बताते हुए कहा है कि नगर निगम सतना का महापौर निर्वाचित होने के बाद से वे संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। नगर निगम और नगर की जनता के प्रति अपने दायित्वों की पूर्ति में व्यस्तता के कारण वे प्रदेश में प्रवास भी नही कर पा रहे हैं जिससे संगठन के काम मे भी प्रभाव पड़ रहा है। ताम्रकार ने महापौर पद के लिए उन्हें भाजपा का टिकट दिए जाने और उन पर विश्वास व्यक्त किए जाने पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व यदि किसी अन्य को दिया जाएगा तो निश्चित ही संगठन का हित होगा।

    Photo by social media

    बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत चालक स्व शंकर प्रसाद ताम्रकार के पुत्र योगेश ताम्रकार को जनवरी 2021 में भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 2022 में हुए नगर निगम चुनाव में उन्हें सतना के महापौर पद के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में उन्होंने सतना से कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को 25 हजार से अधिक वोट के अंतर से हराया। उद्योगपति योगेश ताम्रकार को सतना में राजनैतिक लाभ से वंचित रह गई। ओबीसी समाज की अन्य जातियों का प्रतिनिधि और बड़ा चेहरा माना जाता है।

    सतना टाइम्स एप डाऊनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करे

  • Satna News:महापौर योगेश ताम्रकार ने हिंदी एवं संस्कृत भाषा में ली शपथ,जारी किये हेल्पलाइन नम्बर

    सतना।।नगर निगम नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों ने रविवार को टाउन हॉल परिसर में पद और गोपनीयता की शपथ ली इस दौरान सतना के बीजेपी पार्टी के नवनिर्वाचित महापौर योगेश ताम्रकार ने हिंदी के साथ-साथ संस्कृत भाषा में भी शपथ लेकर इतिहास रच दिया।

    इसके बाद अपने उद्बोधन में उन्होंने सबसे पहले सतना नगर निगम का 1 हेल्पलाइन नंबर जारी किया जिसमें स्थानीय लोग साफ-सफाई पानी और अन्य समस्याओं की शिकायत और सूचना दे सकते हैं 1800572 4060 इस नंबर पर, वही नवनिर्वाचित महापौर ने कहा है कि वह हफ्ते में 1 दिन जनसुनवाई करेंगे और शहरवासियों की समस्याओं को सुनेंगे इसके साथ ही नवनिर्वाचित महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि शहर की गंदी बस्तियों का नाम सेवा बस्ती होगा।

    किसी वार्डों में नहीं होगा भेदभाव

    इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि शहर में संपत्ति कर ज्यादा है उसे कम किया जाएगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सतना सीमेंट फैक्ट्री से सीएसआर मद के द्वारा 50,000 से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर के 45 वार्डों में विकास के लिए कोई भेदभाव नहीं होगा जन सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

    शपथ के दौरान अव्यवस्थाओं का आलम

    उन्होंने कहा कि नगर निगम मैं इसी टीम के साथ आदर्श काम के उदाहरण प्रस्तुत करूंगा। कार्यक्रम के दौरान कई बार व्यवस्थाएं भी दिखी कार्यक्रम के दौरान जहां बिजली आती जाती रही वहीं दूसरी तरफ टाउन हाल में बारिश का पानी भी कई जगह से टपकता रहा।

Back to top button