Ujjain rape news

  • MP News : उज्जैन में आतिशबाजी से मचा हड़कंप, इतने लोग हुए घायल

    MP News : महाकाल की नगरी उज्जैन जिले बड़ा हादसा होते-होते रह गया, दरअसल गुरुवार की वैंकुंठ चतुर्दशी की रात को उज्जैन में हरिहर मिलन कार्यक्रम के उपलक्ष में सवारी निकाली गई थी, जहां प्रशासन की पाबंदी के बावजूद भी हिंगोट और पटाखे जलाए गए, जिसकी प्रभाव से आठ लोग झुलस गए, झुलसे हुए व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने हिंगोट जलाने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक युवक के पास चाकू भी मिला।

    MP News : उज्जैन में आतिशबाजी से मचा हड़कंप, इतने लोग हुए घायल

    पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात महाकालेश्वर से द्वारकाधीश गोपाल मंदिर तक हरिहर मिलन की सवारी निकाली गई, जहां रास्ते भर युवकों ने आतिशबाजी की। प्रतिबंध के बावजूद कुछ युवकों ने हिंगोट जलाए। इस दौरान पटाखों से आठ लोग झुलस गए। गंभीर रूप से घायल निखिल और गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें~ दीवाली की रात सांप के काटने से मासूम भाई-बहन की मौत,जिंदगी भर परिवार नही भुला पायेगा ये दिन

    इस मामले में पुलिस ने श्याम सोनी (भागसीपुरा), आर्यन (सतीगेट), लक्की (इंदौरगेट), और रोहित (नेहरू नगर) को हिंगोट जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान रोहित के पास से चाकू भी बरामद किया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

  • Satna की रहने वाली है पीड़िता, नाबालिग जल्द मिलेगी अपने माता-पिता से; पुलिस की गिरफ्त में चार आरोपी

    उज्जैन।। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में उज्जैन पुलिस ने संदिग्ध ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता तीन-चार घंटे तक पैदल चलती रही।

    Image credit by social media

    वहीं, अब पुलिस ने बच्ची की पहचान कर ली है और पीड़िता को जल्द ही उसके मां-बाप से मिलवाया जाएगा। वहीं, पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि बच्ची सतना की रहने वाली है।

    चार संदिग्ध हिरासत में

    उज्जैन एसपी सचिन शर्मा के अनुसार पुलिस ने इस मामले में चार और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बता दें कि एक आरोपी पहले से ही पुलिस के हिरासत में है।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा

    इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने टिप्पणी की है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया।

    उन्होंने कहा, ” ‘भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी।’

    प्रियंका गांधी ने आगे कहा,”प्रियंका गांधी ने आगे कहा ‘ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?’

    इलाज के लिए पीड़िता को भेजा गया इंदौर

    बता दें कि सोमवार शाम को बडनगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के नजदीक पीड़िता मिली थी। पीड़िता के कपड़े खून से सने थे। इलाज के लिए बच्ची को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। पीड़िता की हालत नाजुक होने की वजह से उसे इंदौर रेफर किया गया।

     

Back to top button