Satna collector anurag verma

  • Satna News :कलेक्टर अनुराग वर्मा ने स्थानीय बघेली भाषा में मतदाताओं के नाम लिखी पाती

    सतना।।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने स्थानीय बघेली भाषा में मतदाताओं के नाम लिखी पाती

    Satna News :कलेक्टर अनुराग वर्मा ने स्थानीय बघेली भाषा में मतदाताओं के नाम लिखी पाती
    Photo credit by satna times

     

    प्रिय मतदाता,

    जइसन की अपना पंचें जानित हयन कि देश मा लोकसभा का चुनाव होय रहा है। अपने सतना संसदीय क्षेत्र मा मतदान 26 अप्रैल 2024 का होय वाला है। या चुनाव मा अपना पंचन का वोट डारब बहुतय जरूरी है। आपन अपने वोट से अपने समाज, गांव, देश का भला कई सकित है। अपना पंचें जानित हयन कि सतना पहिले एकय जिला रहा है अब येहिन मा मैहर दूसर जिला बन गा है ता अब सतना संसदीय क्षेत्र मा दुई जिला होइगें । अपना पंचें दोउ जिला के मतदाता अउर जउन अपना के परिवार वाले दूसरे जगह में हैं उनहूँ पंचन का बुलवाय के लोकतंत्र के उत्सव मतदान मा बढ़ चढ़ के भाग लेंयका है जइसे हम पचे दशरहा, देवारी, होरी, राखी यासब त्यौहार बड़ी खुशी के साथ मनाइत है वहै मेर से हमहीं पचेन का 26 अप्रैल का आपन आपन वोट डारके या लोकतंत्र के महापर्व का बड़े धूमधाम से मनामय का है।

    अपना पचेन से या अउर कहें का रहा कि सब त्यौहार साल मा एक बार आवत है पय या लोकतंत्र का त्यौहार 5 साल मा आवत है ता एही हमही अउर त्यौहारन के अपेक्षा ज्यादा धूमधाम से मनावय चाही। एहींन से अपने देश का चुनाव करामय वाला आयोग जेही चुनाव आयोग कहत है, उई कहिन हय कि” लोकतंत्र का पर्व, देश का गर्व” या पर्व का मनाय के देश का गर्व बढ़ामय का है।

    जइसन कि सबय कोउ जानित हयन कि खुशहाल समाज अउर अपने देश का खुशहाल रखै खातिर एक मजबूत लोकतंत्र की बड़ी आवश्यकता होत है, ऐखे लाने हमही सबका आपन आपन वोट जरूर डारे चाही।

    एक बार फेर से अपना पचेन से गोहार हय कि अपना पचें लोकसभा क्षेत्र सतना के मतदान दिनांक 26 अप्रैल 2024 का आपन-आपन बहुमूल्य वोट जरूर डारके अपने लोकतंत्र का मजबूत बनाई ।

  • Satna कलेक्टर की सक्रियता और सजगता के चलते तेलंगाना से मुक्त कराए गए एक दर्जन से अधिक बंधक श्रमिक

    सतना,मध्यप्रदेश।। सहायक श्रमायुक्त सतना शैलेंद्र मोहन पटेरिया ने बताया कि सतना जिले के 15 मजदूर तेलंगाना राज्य के खंम्मम जिला अंतर्गत तल्लाड़ा कस्बे में मिर्ची तोड़ने का कार्य करने के लिये गये थे। इन मजदूरों को चित्रकूट के एक व्यक्ति द्वारा ले जाया गया था और वहां से वह व्यक्ति पैसे लेकर मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ आया था।

    फ़ोटो – सतना टाइम्स डॉट इन

    मजदूरों के खाने-पीने की सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई थी और जबरन मिर्ची तोड़ने का काम भी कराया जा रहा था। उन्होने बताया कि 2 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से इन 15 मजूदरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर संज्ञान लेते हुये कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा श्रम विभाग को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।

    श्रम विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये फंसे हुये सभी मजूदरों की जानकारी एकत्रित की गई और श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा थाना तल्लाड़ा (तेलंगाना) के स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित कर मजदूरों की स्थिति से अवगत कराया गया। तत्पश्चात 2 फरवरी को ही फंसे हुये मजदूरों को खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

    श्रम विभाग सतना और तेलंगाना पुलिस की सहायता से सभी मजूदर 4 फरवरी को ट्रेन के माध्यम से सतना के लिये रवाना हो चुके हैं। मजदूरों की सकुशल वापसी में श्रम विभाग के निरीक्षक हेमंत डेनियल, नरेश पटेल, अनुराग प्रताप सिंह, मनोज कुमार यादव, पुष्पेंद्र धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Satna :राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कलेक्टर सुबह पहुंचे बच्चों के बीच, निःशुल्क कोचिंग ले रहे बच्चों को बैठने के लिए की हाल की कराई व्यवस्था

    Satna News :शासकीय व्यंकट क्रमांक-2 विद्यालय के मैदान में पिछले कई वर्षों से विद्यालय के व्याख्याता आलोक सिंह द्वारा कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को दो बैच में निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। कलेक्टर अनुराग वर्मा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे और उनकी हौसला अफजाई की। कलेक्टर ने इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों की मांग पर उन्हें सुव्यवस्थित रुप से बैठकर पढ़ने के लिए स्कूल में एक वृहद कक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश प्राचार्य को दिए।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    शासकीय व्यंकट क्रमांक-2 स्कूल सतना के व्याख्याता आलोक सिंह ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के बच्चों को फिजिक्स विषय की निःशुल्क कोचिंग देने का काम वर्ष 2015 से शुरु किया। शुरुआत के दौर में रामा   कृष्णा कॉलेज के परिसर में बच्चों को सुबह पढ़ाते रहे। बाद में कोरोना के समय मुख्तयारगंज के शिवलोक में बच्चों को इकट्ठा कर पढ़ाया। पिछले 2 साल से शासकीय व्यंकट क्रमांक-2 के खुले मैदान में बाउंड्री के भीतर बच्चों को दो बैच में फिजिक्स पढ़ाया जा रहा हैं।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    इस दौरान निःशुल्क कोचिंग प्रातः 6 से 7 बजे तक बारहवीं क्लास और 7 से 8 बजे तक कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए है। निःशुल्क कोचिंग का सत्र अप्रैल से शुरु होता है और बोर्ड परीक्षाओं तक निरंतर चलता है। कक्षा 10 वीं और 12 वीं के बैच में 500-500 के लगभग छात्र-छात्राएं फिजिक्स की निःशुल्क कोचिंग ले रही है। कोचिंग के छात्र बैठने के लिए टाट-फट्टी खुद लाते हैं और शिक्षा के लिए ब्लैक बोर्ड, चाक की व्यवस्था भी करते हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

    विगत दिनों पूर्व निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रही बालिकाओं ने कलेक्टर से भेंट कर उन्हें कोचिंग की जानकारी दी तथा बैठने के लिए एक उचित जगह की मांग की थी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कलेक्टर अनुराग वर्मा निःशुक्ल कोचिंग प्राप्त कर रही बालिकाओं के बीच पहुंचे और उनकी पठन-पाठन में रुचि और आगे बढ़ने की ललक को देखकर शासकीय व्यंकट क्रमांक-2 विद्यालय में एक वृहद कक्ष पठन-पाठन के लिए उपलब्ध कराया।

  • Satna Gaurav Diwas :गौरव दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगितायें, कलेक्टर और महापौर ने उड़ाई पतंग

    Satna Gaurav Diwas :सतना गौरव-दिवस के प्रथम दिवस के प्रथम पाली के कार्यक्रमों में संतोषी माता तालाब परिसर में पतंगबाजी, पेंटिंग तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल महापौर योगेश ताम्रकार और कलेक्टर अनुराग वर्मा ने पतंग उड़ाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर ऋषि पवार सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। 

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • Satna :कलेक्टर की ट्विन्स बेटियां रायसा और मायरा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मनाया जन्मदिन

    सतना,मध्यप्रदेश।। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा की बेटियों रायसा और मायरा ने अपना जन्मदिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सशक्त वाहिनी द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले रही बालिकाओं के बीच मनाया।

    Image credit by satna times

    बेटियों के जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्टर दम्पत्ति ने प्रतियोगी बालिकाओं की सुविधा के लिए ई लाईब्रेरी के संचालन हेतु दो सेट कम्प्यूटर और वाई फाई की सुविधा भेंट की। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका को MPPSC 2019 की परीक्षा में उनकी बेटी नेहा प्रजापति के आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित होने पर बधाई दी और सम्मानित किया।

    यहां देखे फ़ोटो जन्मदिन की फ़ोटो

    https://www.instagram.com/p/C1odfVqrsCu/?igsh=aDJ6NmUybjhoZHl0

    इस मौके पर श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती राधा मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी,अमर सिंह भी उपस्थित रहे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

  • Satna News :विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी हुए पुरष्कृत

    सतना,मध्यप्रदेश।। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने कहा कि शासकीय सेवा में अधिकारी-कर्मचारियों का सबसे महत्वपूर्ण टास्क किसी भी निर्वाचन को शांतिपूर्ण, विधि-सम्यक संपन्न करना होता है।


    इसे भी पढे – सतना को दिलाई गिनीज और एशिया बुक रिकॉर्ड में अनुराग ने पहचान


    सतना और मैहर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सतना टीम की मेहनत और निष्ठा से किए गए निर्वाचन कार्यो की बदौलत ही विधानसभा निर्वाचन 2023 और इसके पहले पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन निर्विवाद और शांतिपूर्ण, विधि-सम्यक तरीके से संपन्न हो सके हैं।

    Image credit by social media

    स्मार्ट सिटी की नेक्टर झील में आयोजित एक कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रशंसनीय कार्यों के लिए रिटर्निंग ऑफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, पुलिस अधिकारी, निर्वाचन के विभिन्न प्रकोष्ठों के नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

    Image credit by social media

    इस अवसर पर कलेक्टर मैहर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार, एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल, रिटर्निंग ऑफिसर जितेंद्र वर्मा, एसके गुप्ता, नीरज खरे, आरती यादव, आरएन खरे सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

    Image credit by social media

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने पूरे समन्वय, सहयोग और कर्मठता से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान और मतगणना संपन्न कराने में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

    Image credit by social media

    इसी ऊर्जा और लगन के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के शुरू हो रहे कार्यक्रमों में भी जुटें। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सतना और मैहर जिले में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों का परस्पर सहयोग और समन्वय का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने सतना टीम की तरह टीम भावना से निर्वाचन कार्य में अपनी भूमिका निभाई।

    Image credit by social media

    कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड ने कहा कि मैहर जिले में दो विधानसभा क्षेत्र मैहर और अमरपाटन में भी जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने बेहतर समन्वय के साथ अपने दायित्वों को निभाया।


    इसे भी पढे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब


    Image credit by social media

    अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार तथा नगर निगम आयुक्त अभिषेक गहलोत ने निर्वाचन टीम के साथ अपने अनुभव साझा किये। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • सतना को दिलाई गिनीज और एशिया बुक रिकॉर्ड में अनुराग ने पहचान

    सतना,मध्यप्रदेश।। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत सतना भेजे गए कलेक्टर अनुराग वर्मा ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जहां केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कर आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया वहीं उनके नवाचारों को प्रदेश व देश में सराहे जाने के साथ-साथ सतना जिले के नाम कई नए रिकार्ड भी दर्ज हुए हैं।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    वर्ष 2012 बैच के आईएएस अफसर अनुराग वर्मा की पोस्टिंग 14 दिसंबर को सतना जिले में कलेक्टर के तौर पर हुई। यह उनका मप्र में तीसरा जिला था। अपने दो वर्षों के कार्यकाल में एक कुशल प्रशासक होने के साथ सफलता के नए आयाग भी तय किए हैं। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सीमांकन के प्रकरणों को निपटाने के लिए राजस्व अमले के साथ खेतों में गए।

    21 मई 2023 को एक दिनी अभियान चलाकर 12 घंटों में 1552 सीमांकन किए गए जो एक रिकार्ड बन गया। सतना जिले का नाम एशिया बुक आफ द रिकार्ड एंड इंडिया बुक आफ द रिकार्ड में दर्ज किया गया। इसी तरह स्वरोजगार मेला का आयोजन एक दिन में 232 युवाओं को 11.13 करोड़ के ऋण का वितरण किया। इसी तरह एक विशेष अभियान के तहत एक दिन में राजस्व विभाग के 2273 नामातरंण प्रकरणों का निराकरण किया गया।


    इसे भी पढ़े – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब


    जिले के बहुप्रतिक्षित मेडिकल कॉलेज, सतना-बेला फोरलेन समेत कई कायर्यों को विशेष रूचि लेकर पूरा कराया। समर्थन मूल्य में धान और गेहूं की खरीदी के नए रिकार्ड भी बनाने में कायमब हुए।


    सम्बंधित खबर – 12 घंटे में 1552 सीमांकन, एशिया बुक आफ द रिकार्डस एवं इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज, कलेक्टर अनुराग वर्मा के नवाचार को 2 उपलब्धियों से नवाजा


    माता-पिता खो चुके बच्चों के साथ मनाई होली

    कलेक्टर अनुराग वर्मा में मानव सेवा का भाव भी देखने को मिला। कोविड के कारण माता पिता खो चुके जिले के 156 बच्चों को निजी स्पांशरशिप के जरिए परवरिश की जा रही है। श्री वर्मा ने कलेक्टर बंगले में कोविड महामारी में माता पिता को खोने वाले बच्चों और उनके परिजनों के साथ होली मनाई। बालिकाओं के लिए ई-लाइब्रेरी की शुरूआत की। जरूरतमंद बच्चों के जीवन में मुस्कुराहट लाने 15 वर्ष के कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 20 हजार गर्म वस्त्रों का वितरण का कार्य किया।सोर्स भास्कर

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • सतना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य शुभारंभ,सांसद ने दिखाई प्रचार वाहनों को हरी झंडी

    सतना,मध्यप्रदेश।। भारत सरकार द्वारा देश में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा सतना एवं मैहर जिले में 16 दिसंबर से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2024 तक 40 दिवस चलेगी। सतना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ सिविल लाईन चौपाटी से शनिवार को सांसद गणेश सिंह के मुख्यातिथ्य में समारोहपूर्वक प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मौके पर सांसद श्री सिंह ने उपस्थित शहरवासियों को विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया।

    Image credit by social media

    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, विधायक रैगांव प्रतिमा बागरी, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी आम नागरिक उपस्थित थे।सांसद गणेश सिंह ने सतना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने की जो योजनायें चलाईं हैं, उनके माध्यम से भारत देश विकसित देश होने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।

    Image credit by social media

    उन्होने कहा कि संपूर्ण देश में विकसित भारत के संकल्प की शुरुआत 15 नवंबर से की गई है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने से उन राज्यों में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की जा रही है। उन्होने कहा कि भारत के ऐसे निर्माण की कल्पना की गई है जिसके हर घर में खुशहाली और समृद्धि का वास हो। सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा को जमीन पर उतारकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का संकल्प नहीं हैं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतवासियों का है।


    इसे भी पढ़े – MP News :प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर कार्य हो, सीएम ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश


    इस मौके पर कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत योजना का लाभ प्राप्त करने वाले संतोष चौधरी को पीएम स्वनिधि योजना में 20 हजार रुपये, पुष्पेंद्र साहू को 50 हजार रुपये, रजनीश श्रीवास्तव को 10 हजार रुपये के चेक प्रदान किये गये। इसी तरह शहर के मेधावी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों में योगा क्षेत्र में सुश्री कृपा मिश्रा, क्रिकेट टीम के कप्तान बृजेश द्विवेदी, पर्वतारोही रत्नेश पांडेय और एनएसएस में उत्कृष्ट कार्य के लिये अर्चना कुशवाहा को सम्मानित किया गया।


    इसे भी पढ़े – Maihar News :उप मुख्यमंत्री का मैहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


    प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव देखा गया

    Image credit by social Media

    मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम सहित देश के 5 राज्यों में शनिवार से प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को कार्यक्रम में समारोहपूर्वक देखा और सुना गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने से पांच राज्यों को छोड़कर देश के सभी राज्यों में मोदी की गारंटी वाली गाड़ियां कोने-कोने में पहुंच रही हैं। पांच राज्यों में नई सरकार का गठन होने के बाद 16 दिसंबर से इन राज्यों में भी इस यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।

    Image credit by social media

    उन्होने नई सरकारों को शुभकामनायें देते हुये आग्रह किया कि अपने राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का तेजी से विस्तार करें। उन्होने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने में सफल साबित हो रही है। पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान देशवासियों ने संभाल रखी है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुये प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि जहां से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी सरकार की गारंटी शुरु हो जाती है। आजादी के 100वें वर्ष 2047 में देशवासियों की मेहनत और लगन से भारत देश विकसित देश बनकर रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विभिन्न प्रांतो के हितग्राहियों से सीधी बातचीत कर उनसे योजनाओं के लाभ से जीवन में आये सुधार के बारे में जानकारी ली।

    Image credit by social media

     प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महाराष्ट मुबंई की कांदीवली निवासी मेघना गौरव, असम गुवाहटी की कल्याणी राजवोंशी, कोझिकोड़ केरल के धर्मरंजन कापरी, उत्तरप्रदेश लखनऊ के अनिल कुमार और हिमाचल प्रदेश शिमला की कुसला देवी से सीधी बातचीत की। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में अपनी हर योजना का केंद्र बिंदु महिलाओं, युवाओं और बेटियों को बनाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वर्चुअली रवाना किया।


    इसे भी पढ़े – Satna News :छोटी सी मोबाइल की दुकान का 19 लाख रूपए का बिल देखकर उपभोक्ता के उडे होश


    17 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम

    सतना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अगले चरण में 17 दिसंबर को सोहावल विकासखंड में चोरबरी, भंवर, टीकर, नागौद में शिवराजपुर, दुआरीखुर्द, रामपुर बघेलान विकासखंड में रजरवार, अबेर, लखनवाह, उचेहरा विकासखंड में पिपरिया, आलमपुर और मझगवां विकासखंड में खरहा एवं सेजवार पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित होगी।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • Satna News :खुले में और बिना लाइसेंस नहीं बिकेगी मांस-मछली – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

    सतना,मध्यप्रदेश।। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अनुराग वर्मा ने जिले में खुले में तथा बिना अनुमति पत्र (लाइसेंस) अथवा शर्तों का उल्लंघन करते हुए पशुओं के मांस तथा मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    उन्होंने सभी नगरीय निकाय के सीएमओ और आयुक्त नगर निगम को जारी निर्देशों में कहा है कि मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की विभिन्न धाराओं में नगरीय क्षेत्र में नगरीय निकाय के लाइसेंस के बिना अथवा शर्तों का उल्लंघन करते हुए निर्दिष्ट स्थान के अलावा कहीं भी पशु मांस और मछली के विक्रय पर सख्त प्रतिबंध है।


    यह भी पढ़े – Chitrakoot :उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया चित्रकूट में वैदिक एवं संस्कृत विद्यापीठ का लोकार्पण


    पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को रोकने अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर पालिका अधिनियमों का सख्ती से पालन करते हुए ऐसा करने वालों के विरुद्ध अतिक्रमण रोधी दस्तों, स्थानीय पुलिस प्रशासन और पशु चिकित्सा अधिकारी से समन्वय कर 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।


    इसे भी पढे – MP News :प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर कार्य हो, सीएम ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश


    कलेक्टर श्री वर्मा के प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन में नगर निगम सतना और नगर पंचायत, नगर पालिका क्षेत्रों में उड़नदस्तों द्वारा कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों और थाना प्रभारी को अपने थाना क्षेत्र और अनुविभाग स्तर पर शांति समिति की बैठक बुलाकर तत्संबंधी निर्देशों की जानकारी और पालन करने की हिदायत देने के निर्देश भी दिए हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • कड़ाके की सर्दी के बीच Satna में बदल गया स्कूलो का समय,कलेक्टर ने दिए आदेश

    Satna News :कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने सतना जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय, जवाहर नवोदय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन प्रातः 9 बजे के पूर्व संचालित करने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

    Image credit by satna times

    जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में शीतऋतु के मद्देनजर तापमान में लगातार गिरावट होने के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

    Image credit by social media

    जिसके दृष्टिगत जिले के समस्त विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं के संचालन समय में परिवर्तन करते हुये प्रातः 9 बजे नियत किया गया है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Back to top button