Rahul gandhi

  • “कांग्रेस नेताओं को ‘लंगड़ा घोड़ा’ बताकर राहुल ने किया अपमान: सांसद गणेश सिंह का पलटवार”

    Satna MP Ganesh Singh: संसद की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कल्याण समिति के अध्यक्ष और भाजपा से सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उनके हालिया बयान को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का सीधा अपमान बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पार्टी को संभालने की बजाय अनमैच्योर और नकारात्मक सोच वाले बयानों से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।

    "कांग्रेस नेताओं को 'लंगड़ा घोड़ा' बताकर राहुल ने किया अपमान: सांसद गणेश सिंह का पलटवार"

     

    दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं की तुलना तीन तरह के घोड़ों से की एक बारात वाला, एक रेस वाला और एक लंगड़ा घोड़ा। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा राहुल गांधी के इस बयान ने कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेताओं को ‘लंगड़ा घोड़ा’ करार देकर उनका घोर अपमान किया है।

    कमलनाथ और दिग्विजय जैसे वरिष्ठ नेता है लंगड़ा घोड़ा!

    गणेश सिंह ने सवाल उठाया कि ,क्या मध्यप्रदेश में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता ‘लंगड़ा घोड़ा’ हैं? क्या कांग्रेस अब अपने अनुभवी नेताओं को इसी तरह दरकिनार करेगी?”

    खड़गे और सोनिया गांधी को दरकिनार करने का संकेत?

    सांसद गणेश सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी के बयान में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा इस बयान के जरिए राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को भी अप्रत्यक्ष रूप से दरकिनार करने का संकेत दे दिया है। अब कांग्रेस में केवल राहुल गांधी को ही ‘रेस का घोड़ा’ समझा जा रहा है, जबकि बाकी सभी को बेकार घोषित किया जा रहा है।

    कांग्रेस की हालत नदी के बाढ़ जैसे – सांसद

    कांग्रेस की हालत अब नदी में आई बाढ़ जैसी हो गई है, जिसमें किनारे की मिट्टी लगातार कटती जाती है। ठीक वैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ता घर बैठते जा रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी को इसकी कोई चिंता नहीं है।

    राहुल गांधी जितना मोदी को अपशब्द कहेंगे कांग्रेस उतनी….

    बीजेपी सांसद ने आगे कहा की राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितना अपशब्द कहेंगे, कांग्रेस उतनी ही सिकुड़ती जाएगी। शायद राहुल गांधी नहीं जानते कि मोदी मतलब विषम परिस्थितियो को भी अनुकूल बना कर उसे अवसर में बदलने की क्षमता रखना है।

    क्या था राहुल गांधी का बयान!

    भोपाल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं की तीन कैटेगरी बताई थीं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में तीन तरह के घोड़े होते हैं, रेस के, बारात के और लंगड़े घोड़े। इसके बाद उन्होंने कहा था कि रेस के घोड़ों को दौड़ाया जाएगा। बारात के घोड़ों को बारात में भेजा जाएगा और लंगड़े घोड़ों को थोड़ा चारा-पानी देकर रिटायर कर दिया जाएगा। राहुल गांधी का आशय पार्टी के कर्मठ और कामचोर नेताओं से था। हालांकि, अब उनके शब्दों के चयन को लेकर बवाल हो रहा है।

  • PM Modi-Rahul Gandhi : अनौपचारिक चाय बैठक में दिखे पक्ष और विपक्ष एक साथ

    PM Modi-Rahul Gandhi : लोकसभा की कार्यवाही इन दोनों अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. ऐसे में सत्र के स्थगित होने के बाद अनौपचारिक चाय बैठक में पक्ष और विपक्ष एक साथ नजर आए. इस चाय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक दूसरे का अभिवादन किया और और एक दूसरे से नमस्ते भी किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यूक्रेन युद्ध के बारे में पूंछा जिस पर उनका जवाब आया की भारत इस पर कड़ी नजर रख रहा है.

    PM Modi-Rahul Gandhi : अनौपचारिक चाय बैठक में दिखे पक्ष और विपक्ष एक साथ

    इस अनौपचारिक चाय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष नेता राहुल गांधी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल और चिराग पासवान समेत अन्य सांसद मौजूद रहे. शुक्रवार 9 अगस्त को विपक्षी दालों की आलोचना करते हुए भाजपा सांसदों ने कहा की बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति में उनकी चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है.

  • राहुल गांधी के पांव जहां-जहां पड़े वहां कांग्रेस का बंटाधार हुआ…भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर डिप्टी सीएम का तीखा हमला

    Maihar News :उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ( dupty cm keshav prasad maurya) रविवार की सुबह मैहर पहुंचे हैं। मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात की और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (bharat jodo nyay yatra) पर तीखा हमला बोला।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी(rahul gandhi) के पांव जहां-जहां पड़े वहां कांग्रेस(congress) का बंटाधार हुआ।

    राहुल गांधी के पांव जहां-जहां पड़े वहां कांग्रेस का बंटाधार हुआ...भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर डिप्टी सीएम का तीखा हमला
    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

     

    400 सीटें जीतने का दावा

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘मां शारदा के दर्शन कर मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया है। उम्मीदवारों की ऐलान के बाद चुनाव प्रचार और तेजी के साथ किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में 29 सीटें, उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें और देश में 400 पार सीटें जीतने का दावा किया है।

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से मां शारदा की (ma sharda nagari maihar) नगरी मैहर पहुंचे थे, जहां मैहर माता मंदिर में मां शारदा के दर्शन व पूजन कर वे सतना के लिए रवाना हुए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

    मैहर में दर्शन करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ‘X’ अकाउंट पर लिखा। ‘आज मध्य प्रदेश के मैहर में प्रसिद्ध शारदा मां के मन्दिर में माता शारदा जी के दर्शन व पूजा-अर्चना करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैहर वाली मां शारदा जी से प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना की हैं।

  • लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, जीतू पटवारी ने ली सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक

    MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है, इस बीच आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की सोशल मीडिया की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक भूमिका और लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई।

    Image credit by social Media

    जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा

    पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि, आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के साथियों से संवाद कर आगामी कार्ययोजना हेतु चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी संदीप गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय तिवारी जी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

    वहीं कल सोमवार को स्टेट इलेक्शन और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी। कल कांग्रेस की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होंगे। इससे पहले कल कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) की अध्यक्षता में पराजित प्रत्याशियों की बैठक हुई थी, प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपना संबोधन दिया।

    इसे भी पढ़े – Ayodhya Ram Mandir: यहां तैयार किए चांदी के बर्तनों में लगेगा श्रीराम को छप्पन भोग

    वही हारे हुए प्रत्याशियों ने अपनी हार के कारण बताएं थे। वही बैठक में जीतू पटवारी ने कहा था कि, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए लगातार तीन दिन तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार मंथन होगा। इसी क्रम में पार्टी प्रत्याशियों की बैठक, पार्टी के अन्य घटकों की और सोमवार को लोकसभा प्रभारियों की बैठक रखी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश करेगी।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।
  • MP News: कमलनाथ के आमंत्रण पर उमा भारती का जवाब, बोली- राहुल गांधी को भारत जोड़ों कहने का अधिकार नहीं

    उमा भारती ने एक के बाद एक ट्वीट के जरिए कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन कांग्रेस ने करवाया। देश में आपातकाल लगातार लोकतंत्र की हत्या की। भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग 84 के सिख विरोधी दंगे थे। जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने खुलेआम हजारों सिखों को मार डाला। देश की एकता का मूल मंत्र राम राज्य तथा राम का नाम है। कांग्रेस ने मनमोहन सरकार के समय रामसेतु पर हलफनामे में रामसेतु को ही नकार दिया था।

    photo by google

    उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के कितने पाप गिनाऊ उन्होंने धर्म, जाति नस्ल के आधार पर देश को बांटने में कोई कसर नहीं रखी। मुझे आश्चर्य है कि ऐसी पार्टी का नेता भारत जोड़ों यात्रा कर रहा हैं।

    भारती ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का जवाब आने वाले लोकसभा के चुनाव में भारत की जनता इनको भारत छोड़ो से देगी। शायद एक भी सीट ना मिले। यही इनकी करतूतों की सजा होगी।

    बता दें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश की सत्ता में जातीय और क्षेत्रीय असंतुलन होने का बयान दिया था। इसको लेकर पूछे सवाल पर कमलनाथ ने शुक्रवार को समर्थन करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था।

Back to top button