SATNA NEWS, सतना।।जबलपुर कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले के विरुद्ध युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह के नेतृत्व में नागौद भरहुत प्राचीन हनुमान मंदिर में बजरंग दल और बीजेपी की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया !
इसमे प्रमुख रुप से कांग्रेसी कार्यकर्ता डॉ. दिनेश सिंह, गणेश सिंह, इंद्रपाल सिंह, पन्ना लाल सिंह, योगेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार द्विवेदी, धूर्मल सिंह, दादु राम सिंह, सुशील पांडे, वर्मेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, राजमणि सिंह, सत्यभान सिंह, लक्ष्मी दीन सिंह, रामनिवास सिंह, बबलू सिंह, रामचरण सिंह, अशोक सिंह, भारत द्विवेदी, अशोक प्रजापति, महेंद्र सिंह, सुधा सिंह, कौशिल्या सिंह, कमल नाथ कुशवाहा, लकी साहू, प्रीतम सिंह, शुभ करण सिंह आदि उपस्थित रहे।
SATNA NEWS सतना।। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सतना दौरे के दौरान मुलाकात कर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने मां शारदा देवी मंदिर में रोपवे में हुई किराया वृद्धि के विषय से अवगत कराते हुए उनसे हस्तक्षेप की मांग की है जिसे श्री सिंह ने गंभीरता से लिया है।वे पूर्व में भी इस सम्बद्ध में पत्राचार कर चुके हैं।
गौरतलब है कि बीते माह अचानक से देवी जी रोपवे किराए में हुई वृद्धि को लेकर मैहर ब्लॉक कांग्रेस ने एक बड़ा प्रदर्शन किया था।जिसे लेकर काफी गहमा गहमी हुई थी।अब इस लड़ाई को पूर्व मुख्यमंत्री मां शारदा भक्त दिग्विजय सिंह का भी समर्थन से इस लड़ाई को एक नया बल मिल चुका है।
यह भी ग़ज़ब का संयोग है। २५ जनवरी को शिवराज उर्फ़ मामा उर्फ़ मामू मैहर में माँ शारदा के दर्शन करते हैं और १ फ़रवरी को रोपवे का किराया ₹११६ से बढ़ा कर ₹१५० कर दिया जाता है। यह भी जानकारी मिली है कि रोपवे कंपनी के साथ भाजपा के नेताओं की साँठगाँठ हो चुकी है। भाजपा यानि भ्रष्टाचार। pic.twitter.com/vMpAHeNq5v
श्री दिग्विजय सिंह ने अपने निजी आई डी से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पत्र को पोस्ट कर के शिवराज सरकार मामू के ऊपर निशाना साधा है जिससे यह लड़ाई और मजबूत होगी।कुल मिलाकर रोपवे प्रबन्धन के ऊपर संकट बादल छंटते नजर नहीं आ रहे हैं।
SATNA NEWS सतना।।रतलाम में बॉडी बिल्डिंग के कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद में अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (NAROTTAM MISHRA) को यह तो दिख जाता है कि दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म में किस रंग के कपड़े पहने थे, लेकिन हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखता, क्योंकि वहां मंच पर उनकी पार्टी के लोग बैठे थे। दिग्विजय सिंह (DIGVIJAY SINGH) ने शुक्रवार से अपने विंध्य दौरे की शुरुआत की है। इस दौरान सतना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भाजपा(BHAJPA) के मॉडल को भ्रष्टाचार को पालने-बढ़ाने वाला कहा। उन्होंने कहा, भाजपा का लक्ष्य सेवा नहीं सिर्फ सत्ता है।
इस बार बिकाऊ नहीं, टिकाऊ को जिता कर लाएंगे
प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सौ प्रतिशत वापसी का दावा करते हुए सिंह ने कहा, पिछली बार किसे पता था सिंधिया जी बिक जाएंगे। इस बार हम बिकाऊ नहीं टिकाऊ माल को जिता कर लाएंगे। प्रत्याशियों के चयन में नए-पुराने चेहरों के सवाल पर बोले- उनका काम जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करना है। प्रत्याशी कौन होगा ये पार्टी तय करेगी। वे अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को देंगे। पांच महीने भारत जोड़ो यात्रा में रहे अब हम फिर घूमने निकल पड़े हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा- उससे बड़ा फर्क पड़ा है, इसीलिए संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी मदरसे जाना पड़ा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। दुनिया मे 160वें नंबर पर रहा उद्योगपति अब तीसरे नंबर पर है। भाजपा का मॉडल ऐसा है, जिसमें भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और उनके नेता एवं उनसे जुड़े व्यापारी लाभान्वित होते हैं। गोसेवा और रक्षा के नाम पर कमाई की जा रही है। गायों को दुर्दशा का शिकार बनाया जा रहा है। किसानों पर मार पड़ रही है। आदिवासियों के विकास के पैसों से पंडाल सजा कर सभाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा- सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ईडी, आईटी और सीबीआई का सहारा ले रही है। विरोध जताने वालों पर रेड डलवाई जा रही है।
बोले- पीएम ने जो कहा वो देश का अपमान नहीं क्या
राहुल गांधी के लंदन में बयान देने पर मचे बवाल पर दिग्विजय ने कहा कि मोदी भी विदेशों में जाकर भाषण देते हैं कि 70 सालों में कुछ नहीं हुआ। क्या वो देश का अपमान नहीं है, जबकि उन 70 सालों में अटल जी का कार्यकाल भी शामिल है, लेकिन संघ और भाजपा के दो सबसे बड़े प्रेमी राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह हैं। सारा अटैक उन पर ही होता है।
किसानों के मुद्दों का जिक्र करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी जी किसानों को 6 हजार रुपए सम्मान निधि दे रहे हैं, लेकिन खाद-डीजल और बिजली की बढ़ती कीमत, समर्थन मूल्य और किसानों की अन्य समस्याओं पर ध्यान नहीं है। अब तो देश भर में तमाम किसानों से निधि के पैसे वापस भी लिए जा रहे हैं।
नमक से रसोई गैस तक सबके दाम बढ़े
पूर्व सीएम ने कहा- इस निधि के एवज में लगातार कृषि संबंधी उत्पादों की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। किसानों के हित का सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। ऐसा मॉडल तैयार किया गया है कि किसान अपनी उपज व्यापारी को बेचने को मजबूर हो, ताकि फिर इनके लोगों की कमाई हो। महंगाई इस कदर बढ़ी है कि नमक से लेकर रसोई गैस तक के दाम बढ़ गए। नार्थ ईस्ट के चुनाव होते ही रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ गए, लेकिन जब देश में महंगाई की बात होती है तो हिंदू-मुस्लिम और बेरोजगारी की बात होने पर मंदिर-मस्जिद की बात शुरू हो जाती है।
धर्म का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर रहे…
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ धर्म का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर रहे हैं। धर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है, उसके नाम पर व्यवसाय किया जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिलाओं का अर्धनग्न डांस होता है तो प्रदेश के गृहमंत्री भी चुप्पी साध लेते हैं। तब भाजपा, विहिप- बजरंग दल कहां गए? कहां गया हिंदुत्व?
चुनाव में 7 माह, तब लाडली बहना याद आई…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए दिग्गी ने कहा कि अब जब चुनाव के 7 माह रह गए हैं तब उन्हें लाडली बहना की याद आई है। उसके लिए उन्होंने लंबी चौड़ी लिस्ट जारी की है। उन्हें इससे पहले क्यों नहीं बहनों की याद आई? शिवराज सिंह मैहर में देवी दर्शन करने आते हैं तब रोप-वे की टिकट की दर कम रहती है, लेकिन उनके जाते ही उसकी भी कीमतें बढ़ जाती हैं, ऐसा कैसे ?
बोले- भाजपाई खरीद रहे आदिवासियों की जमीनें
सतना में हुए कोल जनजाति महाकुम्भ के आयोजन पर दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश में एससी-एसटी के विकास-कल्याण के लिए बनाई गई व्यवस्था को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। उनके लिए खर्च होने वाली राशि से सभाएं की जा रही हैं। अब तक चार सभाओं में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए। उन्होंने कहा, सतना-पन्ना में आदिवासियों की जमीनें बिक रही हैं। भाजपाई खरीद रहे हैं और कलेक्टर बिक्री की अनुमति दे रहे हैं।
मैहर को जिला बनाए जाने के मुद्दे का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, मऊगंज के साथ मैहर को भी जिला बनाया जाना चाहिए था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए दिग्विजय ने कहा- वो अपना घर देखें, हम अपना देख लेंगे।source dainikbhasker
SATNA NEWS ,सतना।। मैहर को जिला बनाने का झूठा सपना दिखा कर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंककर विरोध जताया।भारी संख्या में आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्मेश घई ने अपने वक्तव्य में बताया, (MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए डाऊनलोड करें सतना टाइम्स ऐप, इस लिंक पर करें क्लिक)
विगत कई चुनावों में शिवराज सिंह ने मैहर को जिला बनाने कि घोषणा की लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने मैहर को जिला बनाने के फैसले को भी इस सरकार ने पलट दिया और मैहर जिला बनते बनते रह गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि बरसों से तथाकथित विकास के नाम पर पद की बलि देने की बात कर वाहवाही बटोरने वाले नेताओं ने विकास को निगल लिया है।MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए डाऊनलोड करें सतना टाइम्स ऐप, इस लिंक पर करें क्लिक
उनकी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा को पूरा करने कि जिद के कारण सरकारों के साथ अनबन का परिणाम आज पूरे मैहर की जनता भुगतने को विवश है।धन्यवाद की पात्र है मऊगंज की जनता जिसके संघर्ष ने मऊगंज को जिला बना दिया।और एक बार फिर मैहर को जिला बनाने का सपना अधूरा रह गया।शिवराज सिंह ने माई के धाम की घोर अपेक्षा की है।मुख्यमंत्री ने कई बार मैहर को जिला बनाने के नाम पर मैहर की जनता के साथ छल किया।अब तो ऐसा प्रतीत होने लगा है कि मुख्यमंत्री मैहर की जनता के साथ निजी तौर पर शत्रुतापूर्ण बर्ताव कर रहे हैं।मां शारदा की झूठी कसमें खा खाकर वोट बटोरने वाले मुख्यमंत्री ने आज सिद्ध कर दिया है कि मैहर के लिए उनके दिल में कोई जगह नहीं है।
आज के दिन को मैहर के राजनैतिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद रखा जाएगा पुतला दहन में प्रमुख रूप से धर्मेश घई महासचिव प्रदेश प्रभात द्विवेदी दद्दा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस राज बाबू सिंह बृजेंद्र शर्मा छोटू राम सिंह बुंदेला विपिन सिंह दिनेश सालवानी मुकेश केसवानी देवेंद्र अग्रवाल सुषमा अर्जरिया राम प्रकाश गुप्ता सौरभ शर्मा आदर्श पुरी सुनील कोरी सनी सिंह सौरभ केसरी शिवम पांडे इमरान खान अरुण द्विवेदी मुनि चौरसिया पवज साहू अजिर बिहारी द्विवेदी नसीब खान जानू मास्टर निक्की सेन शिशिर तिवारी सतीश चौरसिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SATNA NEWS ,सतना।। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन 23/02/2022 को शुरू हुआ था। अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पायलट के अलावा कई दिग्गज पहुंचे थे। इस दौरान महा अधिवेशन में शिरकत करने रैगांव विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा भी पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) के दौरान विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा जम्मू-कश्मीर पहुंची थी।(अपने क्षेत्र की हर खबर पाने के लिए डाऊनलोड करे सतना टाइम्स ऐप)
जहां पर राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इन तस्वीरों में यात्रा के दौरान खींची गई तस्वीरों में चार हजार कि.मी. की यात्रा के दौरान हर लमहे को तस्वीरों में कैद कर किया गया था। रैगांव विधायक ने इस महाधिवेशन में कई सीनियर नेताओं से भी मुलाकात की जिसमें कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी एक बड़ा नाम है।
आपको बता दें कि यह रैगाँव विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा ने हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा 305 किमी. पूरी कर चुकी हैं, और अभी यह यात्रा 195 किमी. की होनी शेष है। आपको बता दें कि इस अधिवेशन से पहले कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की गई। जिसका उद्देश्य अधिवेशन में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हो और किस तरह से रणनीति बने इसको लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में क्या बोले खरगे ?
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में खरगे ने कहा कि अधिवेशन ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है जब लोकतंत्र, संविधान खतरे में है। संसदीय संस्थाएं गंभीर संकट का सामना कर रही हैं। खरगे ने कहा कि मैं सभी से स्वतंत्र रूप से बोलने, सीडब्ल्यूसी चुनावों के मुद्दे पर सामूहिक निर्णय लेने का आग्रह करता हूं।
एनडीए की उल्टी गिनती शुरू
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “इस सत्र के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के लिए एक नया संदेश जाएगा। सत्र में जो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, उन्हें जमीनी स्तर पर ले जाया जाएगा। 2024 के लिए एनडीए सरकार की उल्टी गिनती इसके साथ शुरू हो गई है। अधिवेशनके बाद पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी।”
BHOPAL NEWS भोपाल।। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने आज फिर से भोपाल में व्यापम चौराहे पर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी (arjun singh) की प्रतिमा का अनावरण किए जाने की मांग की है श्री त्रिपाठी ने आज 12:00 बजे व्यापम चौराहे (vyapam chauraha bhopal ) पहुंचकर प्रतिमा की स्थिति का जायजा लिया और माल्यार्पण किया, उन्होंने कहा कि 4 मार्च को स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि है इसके पहले सरकार (govt) प्रतिमा का अनावरण कराये अन्यथा विन्ध्य जन स्वयं अनावरण करने को मजबूर हो जाएंगे.
उन्होंने कहा कि मैंने 3 फरवरी 2022 को माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मूर्ति का अनावरण कराए जाने का आग्रह किया था किंतु साल भर बीत जाने के बाद भी मूर्ति ज्यों की त्यों खड़ी है. यह विन्ध्य क्षेत्र की जनता का अपमान है उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री अर्जुन सिंह जी केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री जैसे गरिमामय पदों पर रहें हैं उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य कहा गया है. वे हमारे प्रदेश के गौरव हैं वह जन जन के नेता रहे हैं, विन्ध्य के इस महान जननायक की प्रतिमा का अनावरण न होने से विन्ध्य के लोग आहत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 4 मार्च 2023 को उनकी पुण्यतिथि के पूर्व ससम्मान इस प्रतिमा का अनावरण कराए, ऐसा न किए जाने पर विन्ध्य के लोग भोपाल आकर स्वयं अपने महान जननता की मूर्ति का अनावरण कर देंगे.
श्री त्रिपाठी ने भोपाल में और विन्ध्य क्षेत्र में निवासरत सभी विन्ध्यजनों से अपील की है कि यदि सरकार पुण्यतिथि के पूर्व अनावरण नहीं करती है तो 04 मार्च को सब व्यापम चौराहा भोपाल पहुंचकर विन्ध्य के महान जननेता की मूर्ति का अनावरण करायें, उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी विन्ध्यजनों के साथ मौजूद रहेंगे.
SATNA NEWSसतना।। भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाये जा रहे सतना मैंहर मार्ग में लोहरौरा के मुख्य मार्ग को बंद करने के विरोध में क्षेत्रीय ग्रामवासी क्रमिक अनशन पर बैठ गये हैं, डॉ रश्मि सिंह ने अनसन स्थल पर पहुंच कर ग्रामवासियों की मांग के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है,।ग्रामवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्षों से चल रही रोड को बंद करके 2 किमी दूर से दी जा रही है।
सर्विस लेन जो व्यवहारिक रूप से उचित नहीं, इससे लोहरौरा सहित दर्जनों गांवों का यातायात होगा प्रभावित, प्रस्तावित निर्माण कार्य के अनुसार तिघरा से लोहरौरा अथवा पोंडी से तिघरा जाने वाले लोगों को वर्तमान मार्ग से न होकर डायवर्टेड रुट से जाना होगा जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा !डॉ रश्मि सिंह न्ने ज़िला कलेक्टर एवं एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर से बात कर तत्काल निराकरण करने को कहा कि ग्रामीणों की भविष्य की समस्याओं को देखते हुए इस मार्ग को बंद करने की बजाय दूसरे विकल्प की तलाश करें अन्यथा ग्रामीणजनो द्वारा कामों में रोक लगाया जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार ने ग्रामवासियो का समर्थन करते हुए अपनी बात रखकर शासन प्रशासन से जल्द पूरा करवाने को कहा।प्रमुख रूप से विकल सिंह लवि, अजय सिंह, पूरण लाल, धीरू सोनी,आकाश तिवारी, आदेश दहिया, रघुवेंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी,कृष्णकुमार, शशांक शुक्ला,आनंद चौधरी, राज कुमार साहू,कमलेश चौधरी, जयराम द्विवेदी, रामलखन, दीपक, कमलेश, प्रवीण, अजय केवट,संगीता, गीता, ममता, माया, मीना, नीरज,नत्थु लाल,रांशिरो मनी, राजाराम रजक ,रमाशंकर तिवारी, राकेश द्विवेदी, कौशलेंद्र द्विवेदी, केशव पाठक, आदित्य द्विवेदी, कृष्णकुमार परौहा, विवेक परौहा, राजन द्विवेदी, विनोद कुमार द्विवेदी,आदि सैकड़ो उपस्थित रहें।
MP SINGRAULI NEWS सिंगरौली ।। नपानि सिंगरौली के दो पार्षदों को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश हाई कमान ने अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी की सदस्यता से छ: वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है.कांग्रेस पार्टी के सिंगरौली जिला प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तथ्यात्मक रूप से जानकारी मिली है कि ननि सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की महापौर रानी अग्रवाल के मेयर इन काउंसिल में कांग्रेस पार्टी के पार्षद शत्रुध्नलाल साहू वार्ड क्र.20 एवं श्रीमती शशि-पुष्पराज सिंह वार्ड क्र.16 दोनों शामिल हैं।
Photo by google
म.प्र.कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बकायदे दोनों पार्षदों के बारे में उल्लेख किया है कि पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के विपरीत कार्य किया है। दोनों पार्षदों का उक्त कृत्य अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार दोनों पार्षदों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से छ: वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। हालांकि इधर सूत्र बता रहे हैं कि दोनों पार्षदों को पार्टी से निलंबित किये जाने के बाद कांग्रेस पार्टी का एक गुट बड़ा खुश नजर आ रहा है।
सतना।।सतना कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम में हुई एक शोक सभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर मौत में राजनीति करने का आरोप लगाया है, आपको बता दें कि बीते दिनों वार्ड नंबर 9 की पार्षद कप्सा तिवारी के पुत्र का सड़क हादसे में निधन हो गया था, आज सतना नगर निगम में परिषद की बैठक होनी थी, उसके पहले एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षद कप्सा तिवारी के पुत्र को श्रद्धांजलि दी जानी थी,
लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं पार्षदों ने कांग्रेस पार्षदों का इंतजार नहीं किया, उनका कहना है कि इस शोक सभा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वह भी शामिल होना चाहते थे, लेकिन जानते हुए भी उनका इंतजार ना करते हुए शोक सभा करके जल्द ही समाप्त कर दी गई, जिस पर कांग्रेस पार्षद रामकुमार तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी और उनके पदाधिकारियों पर मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया, ओर इस कृत्य पर अपनी घोर आपत्ति जताई है।
आपको बताते चलें की कांग्रेस पार्टी के सारे पार्षद नगर निगम पहुंचकर पहले विवेकानंद की प्रतिमा को साफ सफाई कर माला अर्पण किए इसके बाद जैसे बैठक हाल में पहुंचे तो शोक सभा समाप्त हो चुकी थी, जिसके नाराज कांग्रेश के पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया ।
सतना।।मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के कोने कोने से 17 उप यात्राएं निकाली जाएंगी जो भाड़ भारत जोड़ो यात्रा के रूप में शामिल होंगी ! यह उप यात्राएं सिंगरौली से बालाघाट बड़वानी, अनूपपुर, अलीराजपुर, शहडोल,भोपाल, जावद, भानपुरा, निवाड़ी, छतरपुर, भिंड,मुरैना, शिवपुरी जिलों से निकाली जाएंगी जो अपने नजदीकी जिलों से होकर राहुल गांधी की यात्रा मार्ग में जाकर शामिल होंगी !
अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में जो 17 यात्राएं निकाली जाएंगी वह हर विधानसभा से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा मार्ग में शामिल होंगी वहीं 3 नवंबर को सिंगरौली से पहली उप यात्रा निकाली जाएगी जो सीधी, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी जिले के ओरछा, टीकमगढ़, सागर,विदिशा, राजगढ़ होते हुए आगर मालवा में आयोजित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी !
अजय सिंह ने बताया कि यह यात्रा राजनैतिक यात्रा नहीं है बल्कि आज पूरे देश और समाज में फ़ैल रहे अलगाव, नफरत और वैमनस्यता को खत्म करके भाईचारा, प्रेम और सदभाव पर आधारित गंगा जमुनी संस्कृति की पुनर्स्थापना के लिए हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी की ठोस, सकारात्मक और सार्थक कोशिश है ! कोई वैचारिक तौर पर सहमत हो या न हो, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और उनके बाद राजीव गांधी की हत्याएं नफरती और विभाजनकारी राजनीति का ही परिणाम हैं !
उन्होंने कहा कि सदियों से हिंदुस्तान में अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ रह रहे थे और उनके बीच परस्पर अविश्वास इस तरह कभी कायम नहीं हुआ था लेकिन अब समाज के भीतर संदेह और अविश्वास की खाई बहुत गहरी हो चुकी है, जिसका असर सामान्य जनजीवन में भी नजर आने लगा है ! खान-पान, पहनावे और पूजा पद्धति से लेकर विचारधारा तक असहिष्णुता बढ़ने लगी है !मीडिया पर रोजाना ऐसी घटनाएं देखी जा सकती हैं, जहां धर्म, जाति, क्षेत्र या लिंग के भेद के कारण कमजोरों पर हिंसा हो रही है ! ये हालात न देश के लिए वर्तमान के लिए ठीक हैं, न भविष्य के लिए !
अजय सिंह ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी जब से राजनीति में सक्रिय हुए हैं, उन्होंने लगातार इस नफरत की मुखालफत की है ! श्री राहुल गांधी जी पूरे भारत को नफरत के खिलाफ एकजुट करने निकल पड़े हैं ! इस कठिन वक्त में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को एकजुट करने का संकल्प लिया है ! श्री राहुल गांधी जी द्वारा की जा रही कन्याकुमारी से काश्मीर तक की यात्रा से हमारे मध्यप्रदेश को जोड़ने के लिए यह उपयात्रायें निकाली जा रही है ! हम इसके द्वारा भाईचारा और सद्भाव के सन्देश को हर बस्ती, हर घर और हर व्यक्ति तक ले जाना चाहते हैं।
गंगा जमुनी संस्कृति में विश्वास रखने वाले सभी भाई बहनों से हमारी प्रार्थना है कि देश और समाज में फ़ैल रहे अलगाव, नफरत और वैमनस्यता को खत्म करने के इस अभियान को अपना पुरजोर समर्थन देकर देश में भाईचारा और सद्भाव बनाने में अपना सहयोग करें ! पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस मशहूद अहमद शेरू,शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, श्रीमती कल्पना वर्मा, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी एवं पार्टी प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार मौजूद रहे !