मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna महापौर ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से दिया स्तीफा, कहा पार्टी संगठन को नही दे पा रहा था समय

सतना।।चुनावी साल में सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने भाजपा संगठन की बड़ी जिम्मेदारी से किनारा कर लिया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है।

नगर पालिक निगम सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा(VD SHARMA) को पत्र लिख कर उन्हें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़े – Rewa की पहली हिंदी फिल्म “जंतर” OTT प्लेटफॉर्मो पर रिलीज़ होने को पूरी तरह तैयार,इन OTT प्लेटफॉर्मो में दिखाई देगी फ़िल्म

इसके लिए उन्होंने समयाभाव को कारण बताते हुए कहा है कि नगर निगम सतना का महापौर निर्वाचित होने के बाद से वे संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। नगर निगम और नगर की जनता के प्रति अपने दायित्वों की पूर्ति में व्यस्तता के कारण वे प्रदेश में प्रवास भी नही कर पा रहे हैं जिससे संगठन के काम मे भी प्रभाव पड़ रहा है। ताम्रकार ने महापौर पद के लिए उन्हें भाजपा का टिकट दिए जाने और उन पर विश्वास व्यक्त किए जाने पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व यदि किसी अन्य को दिया जाएगा तो निश्चित ही संगठन का हित होगा।

Photo by social media

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत चालक स्व शंकर प्रसाद ताम्रकार के पुत्र योगेश ताम्रकार को जनवरी 2021 में भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 2022 में हुए नगर निगम चुनाव में उन्हें सतना के महापौर पद के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में उन्होंने सतना से कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को 25 हजार से अधिक वोट के अंतर से हराया। उद्योगपति योगेश ताम्रकार को सतना में राजनैतिक लाभ से वंचित रह गई। ओबीसी समाज की अन्य जातियों का प्रतिनिधि और बड़ा चेहरा माना जाता है।

सतना टाइम्स एप डाऊनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करे

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button