Anurag verma ias

  • डॉ. सतीश कुमार एस बने सतना के नए कलेक्टर: अनुराग वर्मा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन भोपाल के एमडी नियुक्त

    Satna News :मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2013 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस को सतना का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। डॉ. सतीश वर्तमान में मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड, भोपाल के प्रबंध संचालक और पशुपालन एवं डेयरी विभाग में पदेन उप सचिव के पद पर कार्यरत थे।

    डॉ. सतीश कुमार एस बने सतना के नए कलेक्टर: अनुराग वर्मा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन भोपाल के एमडी नियुक्त
    डॉ. सतीश कुमार एस बने सतना के नए कलेक्टर: अनुराग वर्मा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन भोपाल के एमडी नियुक्त – SATNA TIMES

    तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले हैं डॉ. सतीश

    तमिलनाडु के वेल्लोर के मूल निवासी डॉ. सतीश ने मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। यह उनकी सतना में दूसरी पोस्टिंग होगी। इससे पहले वे भिंड के कलेक्टर रह चुके हैं। उनका प्रशासनिक सफर रतलाम में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद वे सिवनी जिले के केवलारी और नर्मदापुरम के पिपरिया में एसडीएम तथा खरगोन और भोपाल में जिला पंचायत सीईओ के पद पर कार्यरत रहे।

    पिछले तीन वर्षों से सतना के कलेक्टर रहे अनुराग वर्मा को मध्य प्रदेश राज्य भंडार गृह निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। साथ ही उन्हें राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। श्री वर्मा ने 14 दिसंबर 2021 को सतना कलेक्टर का पदभार संभाला था।

    1552 भूखंडों का सीमांकन बना रिकॉर्ड

    उनके कार्यकाल में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग, कोविड में अनाथ बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम और 12 घंटे में 1552 भूखंडों का सीमांकन जैसे नवाचार हुए। यह अंतिम कार्य एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

  • Satna कलेक्टर की सक्रियता और सजगता के चलते तेलंगाना से मुक्त कराए गए एक दर्जन से अधिक बंधक श्रमिक

    सतना,मध्यप्रदेश।। सहायक श्रमायुक्त सतना शैलेंद्र मोहन पटेरिया ने बताया कि सतना जिले के 15 मजदूर तेलंगाना राज्य के खंम्मम जिला अंतर्गत तल्लाड़ा कस्बे में मिर्ची तोड़ने का कार्य करने के लिये गये थे। इन मजदूरों को चित्रकूट के एक व्यक्ति द्वारा ले जाया गया था और वहां से वह व्यक्ति पैसे लेकर मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ आया था।

    फ़ोटो – सतना टाइम्स डॉट इन

    मजदूरों के खाने-पीने की सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई थी और जबरन मिर्ची तोड़ने का काम भी कराया जा रहा था। उन्होने बताया कि 2 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से इन 15 मजूदरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर संज्ञान लेते हुये कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा श्रम विभाग को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।

    श्रम विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये फंसे हुये सभी मजूदरों की जानकारी एकत्रित की गई और श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा थाना तल्लाड़ा (तेलंगाना) के स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित कर मजदूरों की स्थिति से अवगत कराया गया। तत्पश्चात 2 फरवरी को ही फंसे हुये मजदूरों को खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

    श्रम विभाग सतना और तेलंगाना पुलिस की सहायता से सभी मजूदर 4 फरवरी को ट्रेन के माध्यम से सतना के लिये रवाना हो चुके हैं। मजदूरों की सकुशल वापसी में श्रम विभाग के निरीक्षक हेमंत डेनियल, नरेश पटेल, अनुराग प्रताप सिंह, मनोज कुमार यादव, पुष्पेंद्र धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Satna Gaurav Diwas :गौरव दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगितायें, कलेक्टर और महापौर ने उड़ाई पतंग

    Satna Gaurav Diwas :सतना गौरव-दिवस के प्रथम दिवस के प्रथम पाली के कार्यक्रमों में संतोषी माता तालाब परिसर में पतंगबाजी, पेंटिंग तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल महापौर योगेश ताम्रकार और कलेक्टर अनुराग वर्मा ने पतंग उड़ाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर ऋषि पवार सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। 

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • Satna :कलेक्टर की ट्विन्स बेटियां रायसा और मायरा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मनाया जन्मदिन

    सतना,मध्यप्रदेश।। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा की बेटियों रायसा और मायरा ने अपना जन्मदिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सशक्त वाहिनी द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले रही बालिकाओं के बीच मनाया।

    Image credit by satna times

    बेटियों के जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्टर दम्पत्ति ने प्रतियोगी बालिकाओं की सुविधा के लिए ई लाईब्रेरी के संचालन हेतु दो सेट कम्प्यूटर और वाई फाई की सुविधा भेंट की। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका को MPPSC 2019 की परीक्षा में उनकी बेटी नेहा प्रजापति के आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित होने पर बधाई दी और सम्मानित किया।

    यहां देखे फ़ोटो जन्मदिन की फ़ोटो

    https://www.instagram.com/p/C1odfVqrsCu/?igsh=aDJ6NmUybjhoZHl0

    इस मौके पर श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती राधा मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी,अमर सिंह भी उपस्थित रहे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

  • Satna News :विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी हुए पुरष्कृत

    सतना,मध्यप्रदेश।। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने कहा कि शासकीय सेवा में अधिकारी-कर्मचारियों का सबसे महत्वपूर्ण टास्क किसी भी निर्वाचन को शांतिपूर्ण, विधि-सम्यक संपन्न करना होता है।


    इसे भी पढे – सतना को दिलाई गिनीज और एशिया बुक रिकॉर्ड में अनुराग ने पहचान


    सतना और मैहर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सतना टीम की मेहनत और निष्ठा से किए गए निर्वाचन कार्यो की बदौलत ही विधानसभा निर्वाचन 2023 और इसके पहले पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन निर्विवाद और शांतिपूर्ण, विधि-सम्यक तरीके से संपन्न हो सके हैं।

    Image credit by social media

    स्मार्ट सिटी की नेक्टर झील में आयोजित एक कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रशंसनीय कार्यों के लिए रिटर्निंग ऑफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, पुलिस अधिकारी, निर्वाचन के विभिन्न प्रकोष्ठों के नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

    Image credit by social media

    इस अवसर पर कलेक्टर मैहर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार, एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल, रिटर्निंग ऑफिसर जितेंद्र वर्मा, एसके गुप्ता, नीरज खरे, आरती यादव, आरएन खरे सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

    Image credit by social media

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने पूरे समन्वय, सहयोग और कर्मठता से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान और मतगणना संपन्न कराने में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

    Image credit by social media

    इसी ऊर्जा और लगन के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के शुरू हो रहे कार्यक्रमों में भी जुटें। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सतना और मैहर जिले में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों का परस्पर सहयोग और समन्वय का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने सतना टीम की तरह टीम भावना से निर्वाचन कार्य में अपनी भूमिका निभाई।

    Image credit by social media

    कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड ने कहा कि मैहर जिले में दो विधानसभा क्षेत्र मैहर और अमरपाटन में भी जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने बेहतर समन्वय के साथ अपने दायित्वों को निभाया।


    इसे भी पढे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब


    Image credit by social media

    अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार तथा नगर निगम आयुक्त अभिषेक गहलोत ने निर्वाचन टीम के साथ अपने अनुभव साझा किये। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • सतना को दिलाई गिनीज और एशिया बुक रिकॉर्ड में अनुराग ने पहचान

    सतना,मध्यप्रदेश।। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत सतना भेजे गए कलेक्टर अनुराग वर्मा ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जहां केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कर आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया वहीं उनके नवाचारों को प्रदेश व देश में सराहे जाने के साथ-साथ सतना जिले के नाम कई नए रिकार्ड भी दर्ज हुए हैं।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    वर्ष 2012 बैच के आईएएस अफसर अनुराग वर्मा की पोस्टिंग 14 दिसंबर को सतना जिले में कलेक्टर के तौर पर हुई। यह उनका मप्र में तीसरा जिला था। अपने दो वर्षों के कार्यकाल में एक कुशल प्रशासक होने के साथ सफलता के नए आयाग भी तय किए हैं। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सीमांकन के प्रकरणों को निपटाने के लिए राजस्व अमले के साथ खेतों में गए।

    21 मई 2023 को एक दिनी अभियान चलाकर 12 घंटों में 1552 सीमांकन किए गए जो एक रिकार्ड बन गया। सतना जिले का नाम एशिया बुक आफ द रिकार्ड एंड इंडिया बुक आफ द रिकार्ड में दर्ज किया गया। इसी तरह स्वरोजगार मेला का आयोजन एक दिन में 232 युवाओं को 11.13 करोड़ के ऋण का वितरण किया। इसी तरह एक विशेष अभियान के तहत एक दिन में राजस्व विभाग के 2273 नामातरंण प्रकरणों का निराकरण किया गया।


    इसे भी पढ़े – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब


    जिले के बहुप्रतिक्षित मेडिकल कॉलेज, सतना-बेला फोरलेन समेत कई कायर्यों को विशेष रूचि लेकर पूरा कराया। समर्थन मूल्य में धान और गेहूं की खरीदी के नए रिकार्ड भी बनाने में कायमब हुए।


    सम्बंधित खबर – 12 घंटे में 1552 सीमांकन, एशिया बुक आफ द रिकार्डस एवं इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज, कलेक्टर अनुराग वर्मा के नवाचार को 2 उपलब्धियों से नवाजा


    माता-पिता खो चुके बच्चों के साथ मनाई होली

    कलेक्टर अनुराग वर्मा में मानव सेवा का भाव भी देखने को मिला। कोविड के कारण माता पिता खो चुके जिले के 156 बच्चों को निजी स्पांशरशिप के जरिए परवरिश की जा रही है। श्री वर्मा ने कलेक्टर बंगले में कोविड महामारी में माता पिता को खोने वाले बच्चों और उनके परिजनों के साथ होली मनाई। बालिकाओं के लिए ई-लाइब्रेरी की शुरूआत की। जरूरतमंद बच्चों के जीवन में मुस्कुराहट लाने 15 वर्ष के कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 20 हजार गर्म वस्त्रों का वितरण का कार्य किया।सोर्स भास्कर

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • Satna News :खुले में और बिना लाइसेंस नहीं बिकेगी मांस-मछली – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

    सतना,मध्यप्रदेश।। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अनुराग वर्मा ने जिले में खुले में तथा बिना अनुमति पत्र (लाइसेंस) अथवा शर्तों का उल्लंघन करते हुए पशुओं के मांस तथा मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    उन्होंने सभी नगरीय निकाय के सीएमओ और आयुक्त नगर निगम को जारी निर्देशों में कहा है कि मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की विभिन्न धाराओं में नगरीय क्षेत्र में नगरीय निकाय के लाइसेंस के बिना अथवा शर्तों का उल्लंघन करते हुए निर्दिष्ट स्थान के अलावा कहीं भी पशु मांस और मछली के विक्रय पर सख्त प्रतिबंध है।


    यह भी पढ़े – Chitrakoot :उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया चित्रकूट में वैदिक एवं संस्कृत विद्यापीठ का लोकार्पण


    पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को रोकने अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर पालिका अधिनियमों का सख्ती से पालन करते हुए ऐसा करने वालों के विरुद्ध अतिक्रमण रोधी दस्तों, स्थानीय पुलिस प्रशासन और पशु चिकित्सा अधिकारी से समन्वय कर 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।


    इसे भी पढे – MP News :प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर कार्य हो, सीएम ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश


    कलेक्टर श्री वर्मा के प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन में नगर निगम सतना और नगर पंचायत, नगर पालिका क्षेत्रों में उड़नदस्तों द्वारा कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों और थाना प्रभारी को अपने थाना क्षेत्र और अनुविभाग स्तर पर शांति समिति की बैठक बुलाकर तत्संबंधी निर्देशों की जानकारी और पालन करने की हिदायत देने के निर्देश भी दिए हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • सतना कलेक्टर ने दिये खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और परिवहन को रोकने के निर्देश

    सतना,मध्यप्रदेश।। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, उर्वरक निरीक्षकों एवं सभी थाना प्रभारियों को जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, परिवहन सहित औद्योगिक एवं गैर कृषि कार्यों में उर्वरकों के उपयोग को रोकने कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने जारी निर्देशों में कहा है कि जिले में रबी फसलों की बोनी का कार्य प्रगति पर है। कृषकों को कृषि कार्य के लिये पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    इसके लिये आईएफएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित स्कंध के अनुसार भौतिक सत्यापन करें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में उर्वरक की उपलब्धता और मांग पर भी सतत निगरानी बनाये रखें। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिये है कि उर्वरकों के अनुचित उपयोग और उर्वरक व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिये संयुक्त सघन अभियान चलाया जाये। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जिले का आवंटित उर्वरकों की मात्रा का सीमावर्ती जिले या राज्य में परिवहन नहीं होने पाये।


    इसे भी पढ़े – MP की ये खास सीट जहा से मिलता हैं मंत्री बनने का मौका,जानिए कोंन सी है वो सीट!



    इसे भी पढ़े – Rajasthan Election :वोटिंग से पहले जानिए क्या है राजस्थान का जातीय समीकरण और किसके पास है जीत की चाबी?


    कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले से बाहर उर्वरकों के परिवहन पर भी रोक लगा दी है। उन्होने उर्वरक व्यवस्था में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि रैक प्वांईट्स से प्राप्त होने वाले उर्वरक (जिला विपणन अधिकारी सतना एवं थोक विक्रेताओं) की मात्रा का भी भौतिक सत्यापन कर नियमानुसार सुचारु रुप से उर्वरक का वितरण कराना सुनिश्चित करें।


    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक


    उर्वरक नियंत्रण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने एवं अनियमितता बरतने वाले संबंधितों के विरुद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करे।

  • Satna News :कलेक्टर एवं एसपी ने कतार में खड़े होकर किया मतदान

    सतना,मध्यप्रदेश।। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने सतना शहर स्थित शासकीय हाई स्कूल सिविल के आदर्श महिला केंद्र में मतदान किया। कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने अपने शासकीय निवास से पैदल मतदान केंद्र पहुंचे।

    Image credit by social media

    कलेक्टर, एसपी और सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े ने अपने परिवार के साथ शासकीय हाई स्कूल सिविल लाइंस के आदर्श महिला मतदान केंद्र-112 में आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने अपने अपने मोबाइल सेट भी मतदान केंद्र के बाहर जमा कराए।

  • सतना जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पताल ,नर्सिंग होम, क्लीनिक को बंद कराए,कलेक्टर ने पूर्व में गठित कमेटी को दिए निर्देश

    सतना।। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मीडिया, सोशल मीडिया एवं शिकायतों में जिले में अवैध रूप से चिकित्सीय कार्य किए जाने की खबरों को अत्यंत गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले में शहरी और विकासखंड स्तर पर अवैध अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक की जांच एवं निरीक्षण के लिए पूर्व में गठित दल को निर्देशित किया है कि अवैध रूप से चिकित्सीय कार्य कर रही स्वास्थ्य संस्थाओं की निरंतर जांच और निरीक्षण करते हुए विधि अनुरूप कार्यवाही अमल में लाये।

    Image credit by satna times

    कलेक्टर ने नोडल अधिकारी शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम और सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस हेतु गठित जांच दल से समन्वय और संपर्क कर मध्यप्रदेश उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं (रजिस्ट्रीकरण और अनुज्ञापन) नियम 1973 तथा भारतीय दंड विधान से संबद्ध प्रावधानों के अनुरूप विधि सम्मत कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में गठित जांच दल के साथ नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें तथा अवैध चिकित्सीय कार्य को बंद कराने कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

    इसे भी पढ़े – एकेएस में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,चैत्या ने यशोमती मैया से बोले नंदलाला गाकर लोगों का मोह लिया मन

    शहरी और विकासखंड स्तर पर गठित है जांच दल

    कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार पिछले वर्ष सतना जिले में संचालित अवैध अस्पताल नर्सिंग होम क्लीनिकों की जांच और निरीक्षण करने के लिए सतना शहरी क्षेत्र एवं सभी विकासखंड स्तर पर अधिकारियों के दल गठित किए थे।सतना शहरी क्षेत्र के लिए गठित दल में पदेन एसडीएम सिटी सतना, पदेन नगर पुलिस अधीक्षक सतना और नोडल अधिकारी शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम सतना को शामिल किया गया है।

    इसे भी पढ़े – हाइक एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव ने किया एकेएस में 6 छात्रों का कैंपस चयन

    इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड स्तर पर गठित दलों में संबंधित क्षेत्र के पदेन एसडीएम, पदेन एसडीओपी और खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को शामिल किया गया है। कलेक्टर ने सभी गठित दलों को मध्यप्रदेश उपचर्या गृह तथा रूजोपचार संबंधी अधिनियम 1973, राज्य शासन स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश प्रदान कर जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक के संबंधों में समय-समय पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण और जांच करने के निर्देश दिए हैं।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Back to top button