डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित अमित सोनी को सोनी समाज सतना ने दी बधाई

सतना,मध्यप्रदेश।।  मध्यप्रदेश संघ लोकसेवा आयोग (Mpsc) ने राज्य सेवा परीक्षा-2021 का परिणाम 6 जून को घोषित कर दिया है। जिसमे अमित कुमार सोनी का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन होने पर स्वर्णकार समाज सतना ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उल्लेखनीय है की मैहर जिले के देवराजनगर (रामनगर) निवासी अमित कुमार सोनी ने एमपी में दूसरी रैंक लाई है।अमित दूसरी बार डिप्टी कलेक्टर बने है। उनका अगला लक्ष्य आईएएस बनना है।

उनके अगले लक्ष्य के लिए स्वर्णकार समाज सतना के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित कुमार सोनी, सुरेश सोनी, संतोष सोनी, कैलाश सोनी, राजा धीरचंद सोनी, राकेश सोनी, राम शिरोमणि सोनी, रामखेलावन सोनी, मानिक सोनी, भोले सोनी, रवि सोनी, अरुण सोनी, संतोष सोनी, राजू सोनी,अनिल सोनी, अनुराग सोनी, देवेंद्र सोनी, अनिल सोनी टिकुरिया टोला, अरुण सोनी प्रेम नगर, दिलीप सोनी, विश्वनाथ सोनी, संतोष सोनी, अमित सोनी, फूलचंद सोनी के साथ स्वर्णकार समाज के गणमान्य जनों ने भी उन्हें अग्रिम बधाई दी है।

उल्लेखनीय है की अमित कुमार सोनी गवर्नमेंट के 7 एग्जाम अब तक क्वालीफाई कर चुके हैं।अमित ने बताया कि कक्षा 1 से लेकर 5वीं सतना सरस्वती स्कूल, 6 से 8 की शिक्षा टीकमगढ़, 9 से 12वीं की पढ़ाई सतना जिले से की। भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) से बीटेक और एमटेक किया। उनके पिता चंद्रमणि सोनी ,पन्ना मुख्यालय में तहसीलदार हैं।बड़े भाई अतुल कुमार सोनी ,निवाड़ी जिला मुख्यालय में डीएसपी है। वहीं भाभी शिखा सोनी सागर जिले के बंडा में एसडीओपी हैं।अमित दोबारा डिप्टी कलेक्टर बने हैं। पहली बार एमपी में 11वीं रैंक दूसरी बार एमपी में सेकंड रैंक लाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here