Singrauli News :आम आदमी पार्टी में उठा-पटक शुरू हो गया है। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद नीलू विश्ववकर्मा ने आज बीजेपी में शामिल हो गई। उनके साथ में कांति देवी विश्वकर्मा एवं अलका त्रिपाठी भी भाजपा को पसंद आ गया। जहां राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने सिंगरौली प्रवास के दौरान सदस्यता दिलाई।
![आम आदमी पार्टी की पार्षद बीजेपी में शामिल](https://satnatimes.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240307-WA0201-300x181.jpg)
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह , भाजपा जिला अध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, विधायक कुंवर सिंह, नरेश शाह, रमापित जायसवाल, सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्षद को अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।