Satna News :कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आदर्श महिला मतदान केंद्र में डाला अपना वोट

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आदर्श महिला मतदान केंद्र में डाला अपना वोट
Photo credit by satna times

Satna News :लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने सतना शहर स्थित शासकीय हाई स्कूल सिविल के आदर्श महिला केंद्र में मतदान किया। कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता अपने शासकीय निवास से पैदल मतदान केंद्र पहुंचे।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आदर्श महिला मतदान केंद्र में डाला अपना वोट
Photo credit by satna times

कलेक्टर और एसपी ने अपने परिवार के साथ शासकीय हाई स्कूल सिविल लाइंस के आदर्श महिला मतदान केंद्र-112 में आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने अपने अपने मोबाइल सेट भी मतदान केंद्र के बाहर जमा कराए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here