Satna News :भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिली जगह

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिली जगह
सतना टाइम्स डॉट इन

Satna News MP :भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीष शर्मा की अनुशंसा पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को जिला पदाधिकारियों के रिक्त पद एवं वर्तमान पदाधिकारियों के स्थान पर पदाधिकारियों की घोषणा की है।जिसमे जिला उपाध्यक्ष वर्षा त्रिपाठी के स्थान पर पर बालेन्द्र गौतम, विपिन चतुर्वेदी के स्थान पर संजय तीर्थवानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं जिला उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर सुधा पटेल को जगह दी गई है। महामंत्री सरोज गूजर एवं रमाकान्त गौतम बनाए गए है।

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिली जगह
सतना टाइम्स डॉट इन

जिला मंत्री के रिक्त पदों पर शुभम तिवारी, कामता पाण्डेय, संजीव द्विवेदी को जगह मिली है। जिला मंत्री बालकृष्ण शुक्ला के स्थान पर जान्हवी त्रिपाठी को जगह दी गई है। जिला मंत्री के रिक्त पद पर श्रीकृष्ण द्विवेदी एवं जिला कोषाध्यक्ष के रिक्त पद पर जयप्रताप गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी, सह कार्यालय मंत्री के रिक्त पद पर अभिषेक तिवारी को रखा गया है। जिला मीडिया प्रभारी श्यामलाल गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here