RPS एकेडमी के प्रतीक सिंह खेल कोटे से मुम्बई आयकर विभाग मे चयनित

सतना,मध्यप्रदेश।। आरपीएस मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी के सीनियर खिलाड़ी प्रतीक सिंह का चयन आयकर विभाग मुंबई के लिए हुआ है।जानकारी देते हुए एकेडमी के चीफ इंस्ट्रक्टर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सेंसाई अंबुज सिंह ने बताया कि पिछले 4 वर्ष की उपलब्धियां के आधार पर किए गए आवेदन में प्रतीक ने कुडो खेल में पिछले 4 वर्षों में लगातार तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।

वही अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा भी प्रतीक के पास अक्षय कुमार टूर्नामेंट में दो स्वर्ण और एक रजत पदक और भी हैं। पूरे भारत से लगभग 15000 खिलाड़ियों ने इसके लिए आवेदन किया था। कई ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नामी गिरामी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन सब के बीच प्रतीक सिंह ने आयकर विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ की पोस्ट में अपनी जगह बनाई है। वहीं मध्य प्रदेश सागर के सुपरस्टार खिलाड़ी सोहेल खान ने टैक्स असिस्टेंट के पद पर चयनित हुए हैं।



कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रमुख शोशिहान मेहुल बोरा, फिल्म सुपरस्टार अक्षय कुमार कुडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के चीफ डॉ सेंसाई ऐजाज खान सहित नेशनल और स्टेट एसोसिएशन ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।प्रतीक सिंह रामपुर बघेलान रघुनाथपुर गांव के निवासी हैं, प्रतीक ने 11 वर्ष पहले जिले में मार्शल आर्ट्स के संस्थापक स्वर्गीय रामायण प्रताप सिंह से प्रशिक्षण से प्रशिक्षण लेना शुरू किया।



प्रतीक के पिता वरिष्ठ तकनीकी शिक्षाविद डॉ पुष्पेंद्र सिंह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा में प्रोफेसर हैं, मां श्रीमती सिंदरी सिंह हाउस वाइफ हैं।प्रतीक की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर पर वरिष्ठ समाजसेवी और कुडो एसोसिएशन का सतना के अध्यक्ष रविशंकर गौरी, संरक्षक सांसद गणेश सिंह, अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा, संयोग सिंह, शिवम सिद्धार्थ भारतीय, नमन उपाध्याय, अभय सिंह भदोरिया, यश गुप्त आरपीएस एकेडमी के राजललन सिंह, पुष्कर सिंह तोमर, शैंकी कैला, गिरीश अग्रवाल, यशवंत सिंह, रामायण सिंह परिहार, राजनीति दिनकर, आरपीएस एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here