Maihar News :मैहर में कलेक्टर कार्यालय स्थापित,नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

सतना,मध्यप्रदेश।। राज्य शासन के निर्देशानुसार मैहर जिला अब अस्तित्व में आ गया है। संभागायुक्त अनिल सुचारी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, डीआईजी मिथलेश शुक्ला, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एसडीएम मैहर सुरेश जादव ने शुक्रवार को मैहर के जिला दण्डाधिकारी और कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संयुक्त कार्यालय भवन का निरीक्षण किया।

मैहर जिला कलेक्टर कार्यालय में नवागत कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मैहर जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल की पदस्थापना की गई है।

इसे भी पढ़े – Singrauli News :एनसीएल ब्लाक बी में CBI की रेड, 40 हजार रिश्वत लेते कलर्क के साथ जीएम भी ट्रेप 

Exit mobile version