होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

धुरंधर ने सैयारा को पछाड़ा, छावा निकली सबसे आगे, 2025 के टॉप ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में इन फिल्मों ने मारी बाजी

2025 में कई शानदार फिल्में आईं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. छावा तो नंबर वन पर है. आइए जानते हैं ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

2025 में कई शानदार फिल्में आईं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. छावा तो नंबर वन पर है. आइए जानते हैं ओपनिंग वीकेंड पर किस फिल्म ने बाजी मारी है.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग वीकेंड में कमाल कर दिया है. फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और तीन दिन में फिल्म ने 90 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आए. 2025 में रिलीज हुई फिल्मों में टॉप ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर तीसरे नंबर पर आ गई हैं.

आइए जानते हैं 2025 की टॉप ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन वाली फिल्में कौनसी हैं.

धुरंधर ने सैयारा को पछाड़ा

पिंकविला की खबर के मुताबिक, पहले नंबर पर विक्की कौशल की छावा है. छावा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. फिल्म ने 108.50 करोड़ कमाए थे. दूसरे नंबर पर 98 करोड़ की कमाई के साथ वॉर 2 ने जगह बनाई है. वॉर 2 में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे. वहीं सैयारा-हाउसफुल 5 को पछाड़ते हुए धुरंधर ने 90 करोड़ की कमाई की.

सैयारा का 84.50 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन रहा था. सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. वहीं अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा हाउसफुल 5 ने ओपनिंग वीकेंड पर 80 करोड़ कमाए थे.

2025 ओपनिंग वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

1 छावा 108.5 करोड़
2 वॉर 2 98 करोड़
3 धुरंधर 90 करोड़
4  सैयारा 84.50 करोड़
5 हाउसफुल 5 80 करोड़
6 सिकंदर 67 करोड़
7 स्काई फोर्स 61 करोड़
8 सितारे जमीन पर 56.50 करोड़
9 थामा 53 करोड़
10 जॉली एलएलबी 3 50 करोड़

वहीं सलमान खान की फिल्म सिंकदर इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. सिकंदर ने ओपनिंग वीकेंड में 67 करोड़ की कमाई की थी. सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. अक्षय की स्काई फोर्स ने ओपनिंग वीकेंड में 61 करोड़ कमाए थे. आठवें नंबर पर सितारे जमीन पर (56.50 करोड़), नौवें नंबर पर थामा  (53 करोड़)और दसवें नंबर पर जॉली एलएलबी 3 (50 करोड़) है. जॉली एलएलबी 3 में भी अक्षय कुमार और अरशद वारसी लीड रोल में थे.

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram