मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यमंत्री हर्ष नारायण सिंह के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल, मध्यप्रदेश।। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रामपुर बाघेलान के विधायक श्री विक्रम सिंह के पूज्य पिताजी श्री हर्षनारायण सिंह जी (पूर्व राज्य मंत्री) के निधन का दुखद समाचार प्राप्त होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की दु:ख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here