होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान: शिवपुरी कथा का वीडियो वायरल, कहा- ‘राम सीधे हैं, कृष्ण तीन जगह से टेढ़े’

शिवपुरी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मध्य ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

शिवपुरी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में चल रही श्रीराम कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण को लेकर दिए गए उनके एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण की जीवन शैली, स्वरूप और लीलाओं के बीच तुलना करते हुए कुछ ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिन पर अब चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

‘हमारे भगवान सीधे, तुम्हारे ठाकुर जी तीन जगह से टेढ़े’ – धीरेंद्र शास्त्री

शिवपुरी में कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण के स्वरूप को लेकर मजेदार और तंजिया अंदाज में अपनी बात रखी। वायरल वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं:
  • स्वरूप की तुलना: “तुम अपने वाले ठाकुर जी का एक भी फोटो देख लो, वो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े— पैर के ऊपर पैर, कमर लचकाएं और बंसी बजाएं। हमारे वाले भगवान (श्रीराम) खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे होते हैं।”
  • धाम और चाल-ढाल: उन्होंने आगे कहा, “हमारे वाले भगवान का नाम भी सीधा है, चलना भी सीधा है और दिखते भी सीधे हैं। हमारे वाले भगवान का धाम भी सीधा है— अयोध्या धाम, जबकि तुम्हारे वाले भगवान का धाम वृंदावन है।”
  • बंसी और धनुष पर टिप्पणी: मंच पर मौजूद एक कलाकार की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “बंसी बजाना तो खेल भी है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं है। बंसी तो ये कलाकार भी बजा लेते हैं।” इसके बाद संगीतकार ने कुछ देर बंसी की धुन भी सुनाई।

‘गायों को चराना खेल है, बंदरों को नचाना खेल नहीं’

भगवान कृष्ण की लीलाओं पर बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि लोग अक्सर तर्क देते हैं कि उनके भगवान गाय चराते थे या गोवर्धन पर्वत उठाते थे। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा:
  • “गायों को चराना तो कोई भी चरा लेगा, लेकिन बंदरों को सेना बनाकर समुद्र लांघना और लंका पर विजय पाना खेल नहीं है।”
  • उन्होंने यह भी कहा, “तुम कहोगे कि हमारे वाले तो पर्वत उठा लेते हैं, तो हमारे वाले भगवान (राम) के एक चेले (हनुमान जी) ने तो पूरा पहाड़ ही हवा में उड़ा दिया था।”
हालांकि, विवाद बढ़ता देख उन्होंने तुरंत स्पष्टीकरण भी दिया कि इसका कतई यह अर्थ नहीं है कि वे भगवान श्री कृष्ण के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि यह बात सिर्फ ‘विनोद’ (मजाक) के तौर पर कही गई थी और वे ठाकुर जी के विरोधी बिल्कुल नहीं हैं।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram