Asian Market Rally :एशियाई इक्विटी बाजारों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जापान और दक्षिण कोरिया के बेंचमार्क इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गए। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 0.91% बढ़कर 3,344.70 और जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.26% उछलकर 44,390.00 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि, सभी एशियाई बाजारों में एक जैसी तेजी नहीं दिखी। हांगकांग का हैंग सैंग गिरावट में रहा और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स हल्की मुनाफावसूली के साथ बंद हुआ। वहीं, भारतीय शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी 50 सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए।
तेजी की वजह क्या है?
- अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने बाजारों में रौनक बढ़ाई।
- चीन के महंगाई के ताजा आंकड़े भी अहम रहे। अगस्त में चीन का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) सालाना आधार पर 0.4% गिरा, जबकि प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) में भी सुधार देखा गया।
अमेरिकी बाजार का प्रभाव
सोमवार देर रात अमेरिकी बाजारों में भी तेजी रही।
- नैस्डैक 0.56% चढ़कर 22,000.97 पर
- एसएंडपी 500 0.67% उछलकर 6,555.97 पर
- डाऊ जोन्स फ्यूचर्स 45,731.50 तक पहुंचा, जो रिकॉर्ड 45,770.20 के बेहद करीब रहा।
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
- चीन का सीएसई 300 0.21% बढ़कर 4,445.36
- ताइवान वेटेड 0.83% बढ़कर 25,400.51
- इंडोनेशिया जकार्ता कंपोजिट 1.11% बढ़कर 7,784.34
- शंघाई कंपोजिट 1.12% की छलांग के साथ 3,855.10 पर
स्टॉक्स में हलचल
- हांगकांग में अलीबाबा ग्रुप के शेयर इंट्रा-डे में 4 साल के उच्च स्तर पर पहुंचे। वजह रही, अलीबाबा क्लाउड की अगुवाई में स्टार्टअप X Square Robot का $100 मिलियन जुटाना।
- एपल सप्लाई चेन कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी। नए iPhone और प्रोडक्ट लॉन्च के बाद फॉक्सकॉन के शेयर 1% और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर करीब 1.5% चढ़ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। satnatimes.in की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।







