मैहर_हत्याकांड

  • युवक ने गर्लफ्रैंड के पिता को मारी गोली, मौके पर मौत; शादी से मना करने पर लिया खूनी बदला

    Maihar News :मध्यप्रदेश के मैहर जिले में प्रेम संबंधों ने एक बार फिर खूनी मोड़ ले लिया है। जहा रामचुआ गांव में रविवार रात एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी ध्रुव कुमार उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का रहने वाला है और काफी समय से मृतक की बेटी के पीछे पड़ा था।हत्या की वजह सिर्फ इतनी कि पिता अपनी बेटी का रिश्ता ध्रुव से नहीं करना चाहते थे।

    Satna breaking news

    दरअसल मैहर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत रामचुआ गांव के 50 वर्षीय किसान महेंद्र सिंह रोज की तरह रविवार रात 8 से 9 बजे के बीच खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक ने देशी कट्टे से महेंद्र के सीने पर गोली दाग दी। गोली लगते ही महेंद्र जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण बाहर दौड़े है, लेकिन तबतक आरोपी ध्रुव अपने साथी के साथ फरार हो चुका था।

    प्रेम कहानी बनी मौत की वजह 

    मिली जानकारी अनुसार महेंद्र सिंह की बेटी रीवा में पढ़ाई कर रही थी। वहीं, 2023 में उसकी मुलाकात ध्रुव कुमार से हुई और दोनों में दोस्ती बढ़ी और धीरे धीरे दोस्ती नजदीकियो में बदल गयी। ध्रुव कुमार उससे मिलने उसके गांव भी आता था।जानकारी के मुताबिक ध्रुव कुमार उससे शादी करना चाहता था। युवती के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। महेंद्र सिंह ने कई बार ध्रुव को समझाने की कोशिश की और कुछ दिन पहले उसकी पिटाई भी कर दी थी। इसी अपमान का बदला ध्रुव ने खौफनाक तरीके से लिया है।

    गांव में पसरा मातम

    घटना के बाद से पूरे गांव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की है।हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझाइस दी है। एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी यूपी के झांसी के पास का रहने वाला है। पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Back to top button